TMC के भीतर खींचतान के बीच हुमायूं कबीर का बड़ा ऑफर: ममता बनर्जी को अपनी सीट से उपचुनाव लड़ने की पेशकश, पार्टी की हालत पर इसे ठहराया जिम्मेदार

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एजेयूपी चीफ हुमायूं कबीर ने बड़ी पेशकश की है। उन्होंने राज्य की मुर्शिदाबाद की रेजिनगर विधानसभा सीट पर उन्हें उपचुनाव लड़ने को कहा है। एक समय ऐसा था, जब हुमायूं कबीर ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी माने जाते थे। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मौजूदा पकड़ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी मजबूत स्थिति में नहीं है।
यह भी पढ़े -'विधायकों के बाद सांसद भी छोड़ेंगे साथ', हुमायूं कबीर का बड़ा दावा, TMC की टूट पर कहा - 'खेला तो अब होगा'
ममता बनर्जी को दिया धोखा
टीएमसी नेता ऋतब्रत और संदीपन ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पास पार्टी के 58 विधायक है। इस पर हुमायूं का कहना है कि उन्होंने ममता को धोखा दिया है। साथ की ममता को सुझवा दिया कि उन्हें संसदीय राजनीति में बने रहना चाहिए और साथ ही उन्हें रेजिनगर सीट से उपचुनाव लड़ने की पेशकश की है। इसी सीट से वो विधायक है।
अभिषेक बनर्जी को ठहराया जिम्मेदार
एजेयूपी प्रमुख ने बताया कि अगर ममता बनर्जी उन्हें इस बात की जानकारी देती है तो वे इस सीट को छोड़ने के लिए तैयार है और ये सीट ममता को देने के लिए तैयार है। इससे पहले उन्होंने इस सीट पर उनके बेटे का नाम घोषित किया था। इसके साथ ही उन्होंने टीएमसी की मौजूदा हालत के लिए अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है।
यह भी पढ़े -हुमायूं कबीर के बकरीद पर गाय की कुर्बानी वाले बयान पर एसटी हसन ने जताया विरोध, कहा- ऐसे लोग देशद्रोही
बताते चलें कि हुमायूं कबीर विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले तक टीएमसी के नेता थे, लेकिन उन्होंने फिर एक अलग आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) बना ली। चुनाव के दौरान उन्होंने रेजीनगर और नौदा सीट से नामांकन दाखिल किया और दोनों पर जीत मिली थी।
TMC में अंदरूनी खींचतान
चुनाव में बीजेपी को अच्छी जीत मिली और टीएमसी सत्ता से बाहर हो गई। इसके बाद से टीएमसी के भीतर राजनीतिक अस्थिरता बन गई थी, जो लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। पार्टी में अंदरूनी खींचतान के चलते बगावत और संगठनात्मक चुनौतियां देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं टीएमसी अब दो धड़ो में बट गई है। इस चुनाव में पार्टी ने 80 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके बात ऋतब्रत बनर्जी ने बताया कि उनके साथ 58 विधायक है।
Created On :   4 Jun 2026 8:17 PM IST










