West Bengal Politics: 'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में फूट पर दिलीप घोष ने कसा तंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी टूटने की कगार पर हैं। राज्य में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद टीएमसी में दो टुकड़े में बंटने जा रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने टीएमसी पर तंज कसते हुए कहा कि हमने दरवाजा कसके बंद कर रखा है। टीएमसी का कोई भी नेता गलती से भई बीजेपी में नहीं आ पाएगा।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी 5 जून को गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे; 21,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दिलीप घोष ने टीएमसी पर कसा तंज
टीएमसी के विभाजन पर बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा, "इस पार्टी का गठन लूट के आधार पर हुआ था। यह पार्टी जितनी जल्दी खत्म हो जाए, उतना ही अच्छा है, कुछ और पार्टियां भी ऐसी ही हैं। यह भी जल्द से जल्द खत्म हो जाएगी। हमने दरवाजा कसके बंद कर दिया है। टीएमसी का कोई नेता भाजपा में नहीं आ पाएगा। अब भविष्य में क्या होता है, यह देखना होगा।"
दिलीप घोष ने कहा, "पश्चिम बंगाल में कई दिक्कते हैं, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत तृणमूल कांग्रेस है। अगर यह खत्म हो गई तो सारी मुसीबत खत्म हो जाएगी।' आईएएनएस के मुताबिक उन्होंने कहा, 'टीएमसी नाम को मिटा देना चाहिए। इस पर भी बुलडोजर चला देना चाहिए। इस नाम ने ही पिछले 15 सालों से बंगाल को बर्बाद कर दिया है। लोग टीएमसी के नाम को सुनना और देखना नहीं चाहते हैं।"
यह भी पढ़े -मालवीयनगर अग्निकांड एफएसएल टीम आग वाली जगह पर फिर जाएगी, एमसीडी करेगी बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल सर्वे
अभिषेक बनर्जी को लेकर कही ये बात
दिलीप घोष ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी कानून से बचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह संभव नहीं है। दिलीप घोष ने कहा, "इससे पहले उनके जितने भी नेता, अनुब्रत मंडल से लेकर पार्थ चटर्जी जी तक, सभी ने यही ड्रामा किया था। बीमार हैं, अस्पताल में हैं, अभी नहीं जाएंगे। लेकिन आखिरकार जाना पड़ा। जो गया, वह अंदर ही चला गया।"
Created On :   4 Jun 2026 7:48 PM IST












