Assam News: हिमंता सरकार का होगा कैबिनेट विस्तार, 12 मंत्री लेंगे शपथ, 4 नए चेहरों को मिलेगा मौका

हिमंता सरकार का होगा कैबिनेट विस्तार, 12 मंत्री लेंगे शपथ, 4 नए चेहरों को मिलेगा मौका

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने अपने दम पर बहुमत हासिल कर सरकार बनाने में कामयाब रही। हिमंता बिस्वा सरमा के सीएम बनने के बाद अब सरकार का कैबिनेट विस्तार शुक्रवार को होने जा रहा है। जिसमें 4 नए चेहरों सहित 12 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। यह जानकारी राज्य के खुंद हिमंता ने दी। नए चेहरों में भाजपा अश्विनी रे सरकार, नीलिमा देवी और सुशांत बोरगोहेन शामिल हैं। असम गण परिषद (अगप) के केशव महंत को भी मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया है।

इन 12 विधायकों को मिलेगा मंत्री पद

शपथ लेने वाले नेता

अश्विनी राय सरकार

अशोक सिंघल

बिमल बोरा

बिस्वजीत दैमारी

जयंत मल्लाबरुआह

कौशिक राय

केशब महंता

कृष्णेंदु पॉल

नीलिमा देवी

पीयूष हजारिका

डॉ. रणोज पेगू

सुशांत बोर्गोहैन

3 नए चेहरों को मिलेगा मौका

इस कैबिनेट में बीजेपी ने साफ संकेत दिया है कि वह नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अनुभवी चेहरों पर भी भरोसा बनाए रखना चाहती है। अश्विनी राय सरकार जैसे नेता पहली बार मंत्री बनेंगे, वहीं अशोक सिंघल, बिमल बोरा और केशब महंता जैसे वरिष्ठ नेताओं को फिर मौका दिया गया है।

Created On :   4 Jun 2026 9:22 PM IST

Tags

Next Story