West Bengal TMC Revolt: TMC के लिए डुबते को तिनके का सहारा जैसी स्थिति! क्या बुरे वक्ता में ममता बनर्जी की मदद करेंगे हुमांयु कबीर, AJUP चीफ ने खुद किया स्पष्ट

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी में दो फाड़ होने की नौबत आ गई है। इस बीच टीएमसी के निष्कासित नेता और एजेयूपी पार्टी के मुखिया हुमांयू कबीर ने टीएमसी को लेकर कई बड़े दावे किए। उन्होंने टीएमसी में कथित गुटबाजी, नेतृत्व शैली और बीजेपी की रणनीति को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह स्थिति पहले से ही तय थी और वह पिछले छह महीनों से इसकी चेतावनी देते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में टिकट बंटवारे और पदों के आवंटन को लेकर गंभीर सवाल हैं, जिनकी जानकारी उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी दी थी।
हुमांयू कबीर ने टीएमसी में दो फाड़ होने पर की चर्चा
हमायूं कबीर ने कहा कि उन्होंने बार-बार पार्टी नेतृत्व को इन मुद्दों से अवगत कराया, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। उनके अनुसार, पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों के कारण वर्तमान स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेताओं पर जुल्म हो रहा था और टिकट बंटवारा ठीक से नहीं हो रहा था।
बीजेपी को लेकर उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी का मुख्य लक्ष्य टीएमसी को कमजोर करना और खत्म करना है। चुनावी नतीजों में टीएमसी को 60 प्रतिशत तो खत्म कर दिया और 40 प्रतिशत ही पार्टी बची है। टीएमसी के वोटों को खत्म करने के लिए बीजेपी प्लान बी पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी को खत्म करने के लिए बीजेपी एक वैकल्पिक रणनीति यानी 'प्लान-बी' पर काम कर रही है। इस रणनीति में कुछ राजनीतिक चेहरों को शामिल किया गया है और आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है। उन्होंने दावा कि पार्टी खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़े -मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर रामकृपाल यादव ने जताया दुख, बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
क्या ममता बनर्जी का सहारा बनेंगे हुमांयू कबीर?
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने टीएमसी से बगावत की है, अगले चुनाव में ये सभी खत्म हो जाएंगे। देखेंगे कि इसमें से कितने लोग चुनाव जीतते हैं। ऋतब्रत बनर्जी द्वारा अपने गुट का सलाहकार बनाए जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के इतने बुरे दिन नहीं आए हैं कि पार्टी को तोड़ने वालों के साथ खड़ी होंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मदद करने संबंधी सवाल पर हमायूं कबीर ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर यदि कोई उन्हें बातचीत के लिए बुलाता है तो वह मिलने जाएंगे और उनकी बात सुनेंगे। पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के साथ गठबंधन बहुत मुश्किल है। आने वाले चुनाव में हम अकेले चुनाव लड़ने वाले हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा में शपथ ग्रहण के दौरान उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हुई थी। कबीर के अनुसार, शपथ लेने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई थी और अगले दिन वह उन्हें मिठाई देने के लिए उनके कक्ष में भी गए थे। हमायूं कबीर ने मस्जिद को लेकर कहा कि मस्जिद का काम चल रहा है, 2028 में उसका उद्घाटन होगा और जाने-माने लोगों को इसमें आमत्रित किया जाएगा। सुरक्षा कम किए जाने पर उन्होंने कहा कि मैं सुरक्षा के लिए पत्र भेजूंगा और इतंजार करूंगा कि सरकार क्या फैसला लेती है।
Created On :   4 Jun 2026 10:04 PM IST










