Bengal TMC Crisis: ममता को लग सकता है एक और बड़ा झटका, 20 सांसद भाजपा के संपर्क में

ममता को लग सकता है एक और बड़ा झटका, 20 सांसद भाजपा के संपर्क में
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली हार के बाद से ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में विधायकों के लगातार बगावती शुर देखने को मिल रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली हार के बाद से ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में विधायकों के लगातार बगावती शुर देखने को मिल रहे हैं। एक न्यूज चैनल एनडीटीवी के सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि ममता की पार्टी के 20 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। इस बारे में टॉप लेवल पर चर्चा चल रही है और सांसद पाला बदले को तैयार हैं।

20 सांसद भाजपा के संपर्क में

आपको बता दें, TMC पार्टी के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में कुल मिलाकर 41 सांसद हैं। इसमें उच्च सदन में 13 सांसद और निम्न सदन में 28 सांसद हैं। ऐसे में अगर ममता के 20 सांसद साथ छोड़कर चले जाते हैं तो पार्टी को बड़ा झटका लगेगा। सांसदों के जाने से सदन में टीएमसी और विपक्ष दोनों ही कमजोर हो जाएंगे।

दो हिस्सों में बंटी टीएमसी

टीएमसी पार्टी पहले ही दो गुटों में बंट चुकी है। विधायक ऋतब्रत बनर्जी को 60 विधायकों का समर्थन मिला तो उन्होंने खुद को असली तृणमूल घोषित कर दिया। बागी विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है और विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर मुहर लगा दी है।

बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ममता बनर्जी को झटके पे झटका मिल रहा है। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में लोकसभा और राज्यसभा में और फूट पड़ सकती है। टीएमसी पार्टी (ममता गुट) से अलग हुए गुट (ऋतब्रत बनर्जी) की स्थिति और भी मजबूत हो सकती है।

ऐसे में ममता बनर्जी का पूरा फोकस पार्टी का नाम और चुनाव चिंह्व बचाने की पर है। महाराष्ट्र का उदाहरण आपके सामने है, पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न दूसरे को मिल जाए यह काम मुश्किल जान पड़ता है।

पार्टी के ढांचे का तेजी से ढहना, विपक्ष के नेता का पद गंवाना और फिरहाद हकीम जैसे अहम नेता का इस्तीफा, इन सबने ममता बनर्जी पर काफी दबाव डाल दिया है। क्योंकि वह अपने राजनीतिक संगठन पर अपना नियंत्रण बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

Created On :  

Tags

Next Story