Congress leader Rashid Alvi: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- आर्थिक स्थिति बहुत खराब, सरकार राशन बांटकर खुश

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- आर्थिक स्थिति बहुत खराब, सरकार राशन बांटकर खुश

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। राशिद अल्वी ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, आने वाले समय में और ज्यादा खराब होगी।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, आने वाले समय में और ज्यादा खराब होगी। अभी आपने देखा कि 1 हफ्ते के अंदर 4 बार पेट्रोल की कीमत बढ़ी है। हर खाने-पीने की चीजों की कीमत बढ़ी है। गरीब व्यक्ति परेशान है और सरकार कहती है कि 80 करोड़ लोगों को हम राशन दे रहे हैं। इसी से पता चलता है कि देश के अंदर क्या स्थिति है... आने वाले समय में देश की आर्थिक स्थिति खराब होगी। अगर आर्थिक स्थिति खराब होती है तो कानून-व्यवस्था खराब होगी... सारी एजेंसियों पर सरकार का नियंत्रण है।

विपक्ष की जिस सरकार को भाजपा चाहे गिरा देती है, ममता बनर्जी की पूरी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की गई, महाराष्ट्र में चाहे NCP हो या शिवसेना दोनों को खत्म करने की कोशिश की गई। जितने फेक एनकाउंटर हो रहे हैं, उतने कभी नहीं हुए... आपातकाल से ज्यादा बुरे हालात हैं।"

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर कहा, "...आपके कार्यकाल को किन कामों के लिए याद किया जाएगा? सोने को गिरवी रखने के लिए? देश में आर्थिक गुलामी लाने के लिए? महंगाई बढ़ाने और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने के लिए याद किया जाएगा? लोगों की सेवा में किए गए काम ही असल में अविस्मरणीय होते हैं और यही इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी का कार्यकाल है।"

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "...हमने पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री के कार्य दिखाने के लिए 365 दिन भी कम पड़ेंगे, पेट्रोल-डीज़ल उनके कार्यकाल में महंगा हुआ यह भी उन्हें दिखाना चाहिए, 2 करोड़ रोजगार देने की बात थी, प्रधानमंत्री को रूस से तेल खरीदने पर राष्ट्रपति ट्रम्प से अनुमति लेनी पड़ रही है, यह भी दिखाना चाहिए, NEET के पेपर लीक उनके कार्यकाल में हो रहे हैं, यह भी दिखाना चाहिए।"

कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने कहा, "पिछले दिनों ईरान, अमेरिका, इजराइल युद्ध से यह सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है। इनका कोई नियंत्रण नहीं है, NEET और बाकी परीक्षाओं में जो घोटाले हुए उसका मतलब है कि प्रशासन ठीक नहीं चल रहा। अब NEET की परीक्षा के लिए वायुसेना और सेना को लाया जा रहा है, इसका मतलब है कि सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण खत्म हो गया

Created On :   4 Jun 2026 8:29 PM IST

Tags

Next Story