राज्यसभा चुनाव 2026: 6 राज्यों की 11 सीटों पर बीजेपी ने तय किए नाम, मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल उम्मीदवार, यहां जानिए किसे मिला टिकट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बीजेपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने दो प्रत्याशियों के नाम तय किए, तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। रजनीश अग्रवाल मध्यप्रदेश बीजेपी में लंबे समय प्रदेश प्रवक्ता रहे हैं जबकि अमृतसर के रहने वाले तरुण चुग बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व में कार्यरत है। सुमेर सिंह सोलंकी और मुरुगन का कार्यकाल खत्म होने से खाली हुई दोनों राज्यसभा सीट।
यह भी पढ़े -काउंटडाउन जारी, नामांकन के चार दिन बाकी, प्रत्याशियों के नाम से चौकाएंगे बीजेपी-कांग्रेस, या चर्चित चेहरों पर लगेगी मुहर
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव एवं ओडिशा के उप-चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
अरूणाचल प्रदेश से ताई तागाक, गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार, जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया, मध्यप्रदेश से तरूण चुग, रजनीश अग्रवाल, मणिपुर से ए शारदा देवी, राजस्थान से डॉ अलका गुर्जर, डॉ सतीश पुनिया, जबकि ओडिशा राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में देबाशीष सामंतराय को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।
यह भी पढ़े -राज्यसभा चुनाव से पहले दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे नितिन नवीन, उम्मीदवार के नाम पर लगाएंगे मुहर
मध्यप्रदेश में दो उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के साथ ही ये तय हो गया है कि तीसरी सीट के लिए बीजेपी अपना कैंडिडेट उतारना नहीं चाहती है। वो सभी अटकलें खारिज हो गई है कि जिसमें कहा जा रहा था कि बीजेपी तीसरी सीट पर प्रत्याशी उतारकर चुनावी मुकाबले को रोचक बना सकती है।
Created On :   4 Jun 2026 6:21 PM IST









