Lalit Modi on PM Modi: 'मैं उनका करीब था...', अहमदाबाद स्टेडियम को रिबिल्ड करने वाले बयान के बाद ललित मोदी ने दी सफाई

मैं उनका करीब था..., अहमदाबाद स्टेडियम को रिबिल्ड करने वाले बयान के बाद ललित मोदी ने दी सफाई
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन और क्रिकेट प्रशासक ललित मोदी के हालिया इंटरव्यू से देश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन और क्रिकेट प्रशासक ललित मोदी के हालिया इंटरव्यू से देश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने लंदन में एएनआई से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े राजनीतिक हस्तियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान ललित मोदी ने पीएम मोदी को क्रिकेट का बड़ा प्रशंसक बताया है। उन्होंने कहा कि उनके और पीएम मोदी के बीच ज्यादातर बातचीत अहमदाबाद में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को लेकर होती थी। ललित मोदी ने यह भी कहा कि गुजरात में क्रिकेट के विकास के लिए पीएम मोदी ने हमेशा से ही रूची दिखाई है।

ललित मोदी ने पीएम मोदी को बताया क्रिकेट का बड़ा प्रशंसक

ललित मोदी ने आगे कहा, "नरेंद्र मोदी क्रिकेट के बड़े प्रशंसक थे। अहमदाबाद में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर उनकी दिलचस्पी थी और हमारी बातचीत क्रिकेट तक सीमित थी।" उन्होंने कहा, "मैं नरेंद्र मोदी के करीब था, लेकिन वह नजदीकी क्रिकेट को लेकर थी, राजनीति को लेकर नहीं।"

बता दें, अहमदाबाद स्टेडियम को लेकर पीएम मोदी के हालिया टिप्पणी के बाद ललित मोदी का यह इंटरव्यू सामने आया है। उन्होंने कहा था कि अगर मौका मिले तो वह इस स्टेडियम को गिराकर दोबारा बनाएंगे ताकि दर्शकों को और बेहतर अनुभव मिल सके। दुनिया के बेहतरीन स्टेडियम में शुमार अहमदाबाद स्टेडियम पर ललित मोदी की टिप्पणी के बाद वह चर्चाओं में आ गए हैं।

अहमदाबाद स्टेडियम पर दिए बयान को लेकर दी सफाई

इस दौरान अपने पुराने बयान को साफ करते हुए ललित मोदी ने कहा कि वह स्टेडियम की आलोचना नहीं कर रहे थे, बल्कि भारतीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए और बड़े विजन की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, "आज यह भारत का सबसे अच्छा स्टेडियम है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। मैंने कहा था कि मैं इसे गिरा दूंगा। अगर मैं इसे गिराने की बात करता हूं तो बाकी स्टेडियम्स को भी गिराना होगा। मैंने साफ कहा था कि यह आज भारत का सबसे बेहतरीन स्टेडियम है। लेकिन अगर मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर का फैन एक्सपीरियंस देना हो, तो मैं इसे भी दोबारा बनाऊंगा।"

Created On :   4 Jun 2026 3:37 PM IST

Tags

Next Story