West Bengal Politics: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, शाह पर आरोप लगाना पड़ा महंगा, इस मामले में दर्ज हुई FIR, बांग्लादेश से क्या कनेक्शन?

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायकों की बगावत से परेशान चल रहीं ममता बनर्जी के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज की गई है। यह कदम केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के चलते उठाया गया है। वकील रिंकी चटर्जी ने यह एफआईआर सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़े -अजमेर के पुष्कर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा सरकार के खिलाफ जनांदोलन करके जनता को अपने पक्ष में लाया जाए
पूर्व सीएम की बढ़ी मुश्किलें
आपको बता दें कि, ममता बनर्जी ने TMC के धरना प्रदर्शन के दौरान गृह मंत्रालय और अमित शाह का नाम बांग्लादेश के बड़े हत्याकांड से जोड़ा था। उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश में जो हाई प्रोफाइल हत्या हुई है उनकी प्लानिंग के पीछे किन-किन लोगों का नाम है, वह इसके बारे में पूरी जानकारी रखती हैं। पूर्व सीएम का इशारा इंकिलाब मंच के सह-संस्थापक और प्रवक्ता शरीफ उस्मान बिन हादी के मर्डर की तरफ था। ममता बनर्जी का कहना था कि हत्याकांड के संदिग्धों को जब एसटीएफ ने भारत से अरेस्ट किया था, उस वक्त अमित शाह ने इस खबर को बाहर न आने देने के लिए कहा था।
यह भी पढ़े -क्या फिर से शिवसेना के दोनों गुट आएंगे साथ? शिंदे और ठाकरे खेमे के सीनियर लीडर्स हाईवे पर गले मिले, इससे पहले भी एक होने के मिले थे संकेत
FIR में ममता के खिलाफ क्या आरोप?
जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में भड़काऊ बातें बोलने, जनता में भ्रम फैलाने और सामाजिक अशांति फैलाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि टीएमसी प्रमुख ने बिना किसी सबूत के शाह और गृह मंत्रालय पर गंभीर इल्जाम लगाए।
भारत से हुई गिरफ्तारी
मालूम हो कि, पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 12 दिसंबर 2025 को शरीफ उस्मान बिन हादी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बांग्लादेश में भारी विरोध प्रदर्शन दिखने को मिला था। हत्या के मुख्य संदिग्ध फैसल करीम मसूद और आलमगीर हुसैन को एसटीएफ ने भारत से दबोचा था। दोनों ने मेघालय बॉर्डर से भारत में अवैध रूप से घुसपैठ की थी। लेकिन एसटीएफ ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मार्च 2026 में दोनों को पकड़ लिया।
Created On :   4 Jun 2026 2:49 PM IST









