Pre-Monsoon Madhya Pradesh: मानसून की एंट्री से पहले MP में धुंआधार बारिश, 90 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी-तूफान

मानसून की एंट्री से पहले MP में धुंआधार बारिश, 90 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी-तूफान
मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में गुरुवार शाम तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में गुरुवार शाम तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा रही। भोपाल के 200 से ज्यादा अधिक स्थानों पर पेड़ और टहनियां गिर गईं। इससे कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ।

भोपाल में आंधी तूफान के साथ हुई तेज बारिश

इसके अलावा बिजली व्यवस्था को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। लगभग 300 बिजली फीडर पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ती बाधित हो गई। शाजापुर में ओलावृष्टि हुई। वहीं, सीहोर के इछावर में झमाझम बारिश देखने को मिली।

बीते 24 घंटे में प्रदेश के 29 जिलो में आंधी और बारिश हुई। श्योपुर में सबसे ज्यादा लगभग पौने 2 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं, भोपाल, नमर्दापुरम और राजगढ़ में भी आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हुई।

एमपी में 20 से 22 जून के बीच मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति देखी जा सकती है। इस बार मानसून की दस्तक सामान्य से 5 से 7 दिन देरी से होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, 20 से 22 जून के बीच प्रदेश में मानसून एंट्री ले सकता है।

Created On :   4 Jun 2026 7:19 PM IST

Tags

Next Story