Monsoon Skin Care Tips: प्री-मानसून में त्वचा हो रही है चिपचिप, स्किन प्रॉबलम्स से पानी है राहत, तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

प्री-मानसून में त्वचा हो रही है चिपचिप, स्किन प्रॉबलम्स से पानी है राहत, तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल
प्री-मानसून में ही अगर आपकी स्किन चिपचिपी हो रही है और परेशानी देखने को मिल रही है तो अभी से आप अपनी स्किन का ज्यादा ख्याल रखना शुरू कर दें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है, इसी बीच कई जगहों पर तेज बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि, तेज बारिश में गर्मी से तो राहत मिलती है लेकिन त्वचा चिपचिप हो जाती है। साथ ही स्किन प्रॉबलम्स का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल

चेहरे की सफाई का रखें ध्यान

मानसून के दौरान दिन में कम से कम दो बार हल्के और अच्छे फेसवॉश से चेहरा धोएं। इससे त्वचा पर जमा गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल और पसीना आसानी से निकल जाता है। हर रोज सफाई से पोर्स भी साफ रहते हैं और त्वचा भी फ्रेश फील करती है।

हफ्ते में करें हल्की स्क्रबिंग

बारिश के मौसम में त्वचा पर मृत कोशिकाएं तेजी से जमा हो सकती हैं। इसलिए हफ्ते में एक या दो बार हल्की स्क्रबिंग करना फायदेमंद रहता है। इससे त्वचा साफ दिखती है और उसका प्राकृतिक निखार भी बना रहता है।

मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें

कई लोग सोचते हैं कि नमी वाले मौसम में मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती, लेकिन ऐसा नहीं है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हल्का और नॉन ऑयली मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे त्वचा को जरूरी हाइड्रेशन मिलती है और वह मुलायम बनी रहती है।

सनस्क्रीन है जरूरी

बारिश या बादल होने का मतलब यह नहीं कि सूरज की किरणों का असर खत्म हो गया है। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाली किरणों से बचाने में मदद करती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   4 Jun 2026 7:14 PM IST

Tags

Next Story