स्लीपिंग टिप्स: गर्मी के मौसम में अगर रात को नहीं आ रही है नींद, तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो, तुरंत मिलेगा रिजल्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में गर्मी दिन पर दिन बढ़ रही है। इसी बीच नौतपा जारी हैं, तो गर्मी अपने चरम पर चल रही है, जिसका सीधा असर लोगों की नींद पर पड़ता है। अगर आप रातभर सो नहीं पाते हैं, गर्म हवाएं और उसम से परेशान हो रहे हैं तो अब और नहीं। क्योंकि कई बार कूलर और पंखा चलने के बाद भी चैन की नींद नहीं मिलती है। पूरी नींद ना होने के चलते ही अगले दिन शरीर थका हुआ महसूस होता है और चिड़चिड़ापन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप आराम से अपनी नींद को पूरा कर सकते हैं।
सोने से पहले ठंडे पानी से धोएं पैर
रात को बिस्तर पर जाने से पहले पैरों को ठंडे पानी से धोना काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर की गर्मी धीरे-धीरे कम होने लगती है और दिमाग को भी ठंडक मिलती है। कई लोग पैरों में गुलाब जल या एलोवेरा जेल लगाकर भी सोते हैं, जिससे राहत महसूस होती है।
यह भी पढ़े -बढ़ती हुई गर्मी के बीच बिजली का बिल भी आ रहा है बढ़ा हुआ? इन टिप्स को फॉलो करके बिल को करें कम
सूती कपड़े और चादर देंगी आराम
गर्मी के मौसम में भारी और सिंथेटिक कपड़े परेशानी बढ़ा सकते हैं। इसलिए रात में हल्के सूती कपड़े पहनना बेहतर रहता है। सूती चादर और पतला तकिया इस्तेमाल करने से पसीना कम आता है और शरीर को ठंडक मिलती है।
कमरे को ऐसे रखें ठंडा
रात में खिड़कियां खोलकर हवा आने-जाने का रास्ता बनाए रखें। खिड़की पर गीला पर्दा लगाने से कमरे में आने वाली हवा ठंडी हो जाती है। साथ ही मिट्टी के घड़े का पानी भी कमरे के माहौल को ठंडा रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े -बढ़ती हुई गर्मी के बीच बिजली का बिल भी आ रहा है बढ़ा हुआ? इन टिप्स को फॉलो करके बिल को करें कम
रात में हल्का खाना खाएं
गर्मी में ज्यादा मसालेदार और भारी खाना पेट में गर्मी बढ़ा देता है। रात के खाने में दही, छाछ, खीरा और तरबूज जैसी चीजें शामिल करें। सोने से पहले ज्यादा चाय या कॉफी पीने से भी बचना चाहिए।
देसी ठंडी ड्रिंक्स पिएं
बेल का शरबत, आम पन्ना, सौंफ का पानी और गुलकंद वाला दूध शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं। इन चीजों का सेवन करने से गर्मी और बेचैनी दोनों कम महसूस होती हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।यह भी पढ़े -वाशु भगनानी के साथ विवाद के बीच बोले 'रमेश तौरानी- जिन्हें हमने अपना माना, वही आज हम पर झूठे आरोप लगा रहे हैं'
Created On :   28 May 2026 6:40 PM IST












