Summer Swimming Tips: गर्मियों में अगर आप भी स्वीमिंग करने जा रहे हैं वॉटर पार्क, तो इन छोटी बातों का रखें खास ख्याल

गर्मियों में अगर आप भी स्वीमिंग करने जा रहे हैं वॉटर पार्क, तो इन छोटी बातों का रखें खास ख्याल
अगर आप भी गर्मी में स्वीमिंग पूल में घंटों मस्ती कर रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। जिससे आगे कोई भी परेशानी नहीं हो रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। इससे राहत पाने के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में लोग स्वीमिंग पूल में चिल करने जा रहे हैं। ठंडे पानी में समय बिताना बहुत ही ज्यादा आरामदायक लगता है, लेकिन कुछ लापरवाहियां आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। अगर सावधानी ना बरती जाए तो, स्किन से लेकर आंख और शरीर तक कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में चलिए कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

धूप से आते ही पानी में न कूदें

कई लोग तेज धूप से आने के तुरंत बाद पूल में उतर जाते हैं। ऐसा करने से शरीर के तापमान में अचानक बदलाव आता है, जिससे चक्कर, मांसपेशियों में खिंचाव और कमजोरी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। बेहतर होगा कि कुछ मिनट आराम करने के बाद ही पानी में जाएं।

आंखों और त्वचा की सुरक्षा जरूरी

पूल के पानी को साफ रखने के लिए कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। बिना सुरक्षा के पानी में जाने से आंखों में जलन, लालपन और त्वचा में रूखापन हो सकता है। इसलिए तैराकी के दौरान आंखों की सुरक्षा का खास ध्यान रखें।

धूप से बचाव भी है जरूरी

खुले पूल में तैरने वालों को धूप से होने वाले नुकसान का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में पानी में उतरने से पहले अच्छी सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद रहता है। इससे त्वचा को झुलसने और काली पड़ने से बचाया जा सकता है।

शरीर में पानी की कमी न होने दें

स्वीमिंग के दौरान भी शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स निकलते रहते हैं। इसलिए बीच-बीच में पानी, नींबू पानी या नारियल पानी पीते रहना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो।

गंदे पूल और भारी भोजन से बचें

गंदे पानी वाले पूल में तैरने से खुजली, चकत्ते और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, पेट भरकर तुरंत पानी में उतरना भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए हल्का भोजन करें और कुछ समय बाद ही स्वीमिंग करें। थोड़ी सी सावधानी आपकी पूल की मस्ती को सुरक्षित और मजेदार बना सकती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   30 May 2026 7:46 PM IST

Tags

Next Story