The Subhendu Adhikari PA Murder Case: खुद बलिया कोर्ट पहुंचा, बंगाल के हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर

खुद बलिया कोर्ट पहुंचा, बंगाल के हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मनु ने गुरुवार (4 जून) को बलिया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मनु ने गुरुवार (4 जून) को बलिया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जिस हत्यारे की तलाश CBI, SOG और स्थानीय पुलिस दिन-रात कर रही है, उसने जांच एजेंसियों को चकमा देकर गैंगस्टर कोर्ट में खुद को सरेंडर कर दिया है।

पीए का हत्यारा ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मनु उत्तर-प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र का निवासी है। उसने अपर जिला एवं सत्र न्यायालय तथा गैंगस्टर मामलों की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश हरीश कुमार की कोर्ट में सरेंडर किया।

गैंगस्टर एक्ट के मामले में किया सरेंडर

साल 2023 में बांसडीह थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी गैंगस्टर एक्ट के मामले में उसने खुद को सरेंडर किया है। इस मामले में अदालत में पेश न होने के कारण उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया था। गुरुवार को उसने इसी मामले में अदालत में आत्मसमर्पण किया।

जांच एजेंसियों को दिया चकमा

CBI और अन्य एजेंसिया आरोपी की ट्रांजिट रिमांड लेने की प्रक्रिया में व्यस्त थी। इसी बीच मौका देखकर ज्ञानेंद्र सिंह कोर्ट पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया। शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। जांच एजेंसियां सभी संदिग्धों आरोपियों की तलाश कर रही थी। ठीक इसी बीच आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया अब जांच एजेंसियां उससे पूछताछ के लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर सकती हैं। वहीं उसके परिजन उसे निर्दोष बता रहे हैं और मामले में फंसाए जाने का दावा कर रहे हैं।

कब और कैसे हुई हत्या?

आपको बता दें, बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने के ठीक 2 दिन बाद (6 मई) शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की कार पर अज्ञात हमलावरों में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। चंद्रनाथ रथ जब अपनी गाड़ी से जा रहे थे, तब बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों और एक कार में सवार होकर आए बदमाशों ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर घेर लिया। बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

Created On :   4 Jun 2026 6:22 PM IST

Tags

Next Story