राज्यसभा चुनाव 2026 भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, तरुण चुघ सहित कई बड़े नाम शामिल

राज्यसभा चुनाव 2026  भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, तरुण चुघ सहित कई बड़े नाम शामिल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों से उम्मीदवारों के चयन को मंजूरी दे दी है। इस सूची में कई अनुभवी नेताओं और नए चेहरों को मौका दिया गया है।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है।

गुजरात से पार्टी ने चार उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। इनमें राजुभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया के नाम शामिल हैं।

वहीं, मध्य प्रदेश से भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर के नेता तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। तरुण चुघ का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी खास चर्चा हो रही है। चरुण चुघ भाजपा के महासचिव हैं।

मणिपुर से पार्टी ने ए. शारदा देवी को उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्वोत्तर राज्यों में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति के तहत यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजस्थान से भाजपा ने दो प्रमुख नेताओं को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। पार्टी ने डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया के नामों पर मुहर लगाई है। डॉ. सतीश पूनिया लंबे समय से राजस्थान की राजनीति में सक्रिय और प्रभावशाली चेहरा रहे हैं।

इसके अलावा ओडिशा में राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए भाजपा ने देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की इस सूची को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन, संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Jun 2026 7:50 PM IST

Tags

Next Story