असम मंत्रिमंडल विस्तार: हिमंता सरकार में शामिल हुए 12 मंत्री, आज ली पद और गोपनीयता की शपथ, पुराने और अनुभवी चेहरों का फिर दिखा दबदबा, नए विधायकों को भी मिला मौका

डिजिटल डेस्क, भोपाल। असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार के मंत्रिमंडल में आज 12 नए मंत्री शामिल हुए, इन सभी ने लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, इस शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और पहले शामिल किए जा चुके चार मंत्रियों (अजंता नेओग, रमेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो) को मिलाकर मंत्रिपरिषद की कुल संख्या 17 हो गई।
यह भी पढ़े -असम कैबिनेट विस्तार सीएम हिमंता सरमा ने पुराने भरोसेमंद चेहरों पर जताया विश्वास, 12 मंत्री 5 जून को लेंगे शपथ
सरमा की नई कैबिनेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बीजेपी नेतृत्व ने अपनी अनुभवी टीम पर भरोसा कायम रखा है। पिछली सरकार में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके मंत्रियों को फिर से एक बार फिर कैबिनेट में जगह दी है। जयंत मल्लबरुआ, बिस्वजीत दैमारी और कौशिक राय ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
यह भी पढ़े -असम की इस यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलो समेत कई पदों पर निकली भर्ती, फटाफट 5 जून तक करें आवेदन
बीजेपी से अश्विनी राय सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, बिस्वजीत दैमारी, जयंत मल्लबरुआ,कौशिक राय,कृष्णेंदु पॉल, नीलिमा देवी, पीयूष हजारिका, रणोज पेगू, सुसांता बोरगोहैन,वहीं असम गण परिषद (एजीपी) से केशब महंत को मंत्रिमंडल में शामिल होना का मौका मिला है। इनमें से अशोक सिंघल, पीयूष हजारिका, जयंत मल्ला बरुआ, रणोज पेगू, बिमल बोरा और असम गण परिषद (एजीपी) के केशब महंत पुराने और अनुभवी चेहरे है। अश्विनी राय सरकार, बिस्वजीत दैमारी, कौशिक राय और नीलिमा देवी जैसे नए नेताओं को पहली बार मंत्री बनाया गया।
Created On :   5 Jun 2026 3:17 PM IST









