राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने कर्नाटक से खड़गे, खेड़ा और खान को बनाया उम्मीदवार, जानिए यहां का चुनावी समीकरण

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ कर्नाटक से तीन दिग्गजों को राज्यसभा के चुनावी मैदान में उतारा है, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद कर्नाटक से राज्यसभा उम्मीदवार है, उनके साथ साथ पवन खेड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय के बड़े चेहरे के रूप में मंसूर अली खान के साथ तीन प्रत्याशी बनाए गये है।
यह भी पढ़े -13 साल पहले दिग्विजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन पर दिया था विवादित बयान, कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में घोषित किया राज्यसभा उम्मीदवार तो पूर्व CM ने दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी से जारी हुई उम्मीदवारों की सूची में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा का है, जिन्हें कर्नाटक से राज्यसभा का टिकट दिया गया है। मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, राजस्थान से नीरज दांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती,झारखंड से प्रणव झा चुनावी मैदान में है।
आपको बता दें 224 विधानसभा सीट वाले कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के पास कुल 136 विधायक हैं, कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। कर्नाटक में चार सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है, ऐसे में एक सीट को जीतने के लिए 45 विधायकों के वोटों की जरूरत होगी, कांग्रेस आसानी से तीनों सीट जीत सकती है, लेकिन यदि कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग हुई तो तीसरी सीट पर पेचीदा मामला हो सकता है। क्योंकि बीजेपी के 66 विधायक और जनता दल (सेक्युलर) के 18 विधायकों को मिलाकर देखे तो बीजेपी एक सीट जीतने के बाद 21 विधायकों के वोट शेष बेंचेगे, साथ ही जेडीएस के 18 विधायक मिलनाे के बाद ये आंकड़ो 39 हो जाएगा, जीतने के लिए 6 अतिरिक्त विधायकों की जरूरत होगी।
Created On :   5 Jun 2026 2:18 PM IST









