Sanjay Singh On Annamalai: अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर संजय सिंह की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'वो गलतफहमी का शिकार हैं कि वे चुनाव...'

अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर संजय सिंह की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- वो गलतफहमी का शिकार हैं कि वे चुनाव...
आप सांसद संजय सिंह ने के. अन्नामलाई की नई पार्टी बनाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वे गलतफहमी का शिकार हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई जब के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी से अलग होने का फैसला किया और राज्य में अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाकर अगला विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि तमिलनाडु में एक राजनीतिक प्रयोग सफल होने के बाद कई लोगों को लगने लगा है कि वे भी उसी तरह जनता का समर्थन हासिल कर लेंगे।

क्या बोले संजय सिंह?

संजय सिंह ने कहा कि हर नेता के लिए विजय जैसी सफलता हासिल करना आसान नहीं होता। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि हो सकता है अन्नामलाई को भी यही भरोसा हो गया हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कामकाज को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ी है, जिसका असर तमिलनाडु में भी देखने को मिला होगा।

इंडिया गठबंधन की बैठक पर बोले संजय सिंह

वहीं, 8 जून को दिल्ली में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भी संजय सिंह ने अपनी पार्टी का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। ऐसे में उस बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।

कॉकरोच जनता पार्टी पर भी दिया बयान

इसके अलावा 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि देश के युवाओं में गुस्सा और नाराजगी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने इसके लिए पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताया। उनका कहना था कि युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जाएगी तो उनका विरोध और तेज होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र और युवा बड़ी संख्या में अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे।

Created On :   5 Jun 2026 5:08 PM IST

Tags

Next Story