पीएम मोदी के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ा, देश बना ताकतवर राजनाथ सिंह
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया भी इस चीज को मानती है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत अब पहले वाला भारत नहीं रहा। वह अब कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर भारत बन गया है।
लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर निश्चित रूप से एक रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भी, वे कई वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और लगभग 13 साल तक सेवा की। अब 12 साल से प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा कर रहे हैं। मेरा मानना है कि उनके कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद काफी बढ़ा है और यह बात केवल उनके मंत्रिमंडल के सदस्य के तौर पर नहीं कह रहा हूं, सारी दुनिया इसको मानती है कि भारत कमजोर नहीं, ताकतवर बन गया है।
10 जून को पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनने पर पश्चिम बंगाल मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि दुनिया में पीएम नरेंद्र मोदी जैसा कोई नहीं है। यह रिकॉर्ड अपने आप बन जाएगा। जनता को उनका आशीर्वाद मिला है और जिस तरह से वह काम कर रहे हैं, भविष्य में कई और रिकॉर्ड बनेंगे।
भाजपा सांसद मनन मिश्रा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री को तो एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाने हैं। 10 जून को जो हो रहा है, वह तो एक छोटी सी बात है। हमारे प्रधानमंत्री पहले ही कई रिकॉर्ड बना चुके हैं और भविष्य में भी कई और रिकॉर्ड बनाएंगे।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश खुशकिस्मत है कि भारत माता ने ऐसे बेटे को जन्म दिया है, जिनका नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है और जिन्होंने इतिहास रचा है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड 10 तारीख को टूटेगा। वे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे और उम्मीद है कि वे सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी 2029 और 2034 में भी जीतेंगे और लंबे समय तक देश की सेवा करते रहेंगे, क्योंकि उनके लिए देश ही सब कुछ है। पीएम मोदी के लिए देश ही सब कुछ है। 12 साल में भारत की तकदीर को संवारने का काम किया है। हम सभी को गर्व है कि हम सभी उनके साथ काम कर रहे हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 Jun 2026 4:06 PM IST












