MP News: व्यापम भ्रष्टाचार केस में दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, सरकारी नौकरियों में हुए भ्रष्टाचार की कोई जांच नहीं, पीएमओ से मांगी जानकारी

व्यापम भ्रष्टाचार केस में दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, सरकारी नौकरियों में हुए भ्रष्टाचार की कोई जांच नहीं, पीएमओ से मांगी जानकारी
कांग्रेस नेता ने NEET और CBSE की रिपोर्ट को लेकर अभी सुझाव मांगे हैं। उनके सुझाव 8 या 10 तारीख तक आएंगे। उसके बाद ही हम लोग अपनी रिपोर्ट बना पाएंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस सांसद और शिक्षा पर संसदीय स्थायी समिति के चेयरमैन दिग्विजय सिंह ने देशभर में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में हुए भ्रष्टाचार और धांधली मामलों की पूरी जानकारी केंद्र और राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूर्व सीएम सिंह ने कहा मैं प्रधानमंत्री से ये बात जानना चाहता हूं कि इस देश में सबसे पहले जो इंजीनियरिंग-मेडिकल कॉलेज की भर्ती और सरकारी नौकरियों में नियुक्ति हैं, पहले ये सब मध्य प्रदेश में व्यापम के माध्यम से होती थी। भारी भ्रष्टाचार हुआ था, जिसमें लगभग 50 लोगों ने आत्महत्या की थी लेकिन आज भी उसमें केवल इंजीनियरिंग-मेडिकल कॉलेज की भर्ती के भ्रष्टाचार की जांच हुई है। सरकारी नौकरियों में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उस पर कोई जांच भी शुरू नहीं हुई है। तब से लेकर आज तक करीब 100 ऐसे प्रकरण राज्य व केंद्र सरकार के अंतर्गत हैं जहां पेपर लीक हुआ या पेपर देते हुए लोगों ने भ्रष्टाचार किया।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा ऐसे प्रकरणों में भी हमें ये जानकारी नहीं है कि किसने जांच की, कितने लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुए, कितने लोगों को दोषी पाया गया, कितने लोगों को सजा हुई और कितने लोग ऐसे हैं जो बरी हो गए हैं या कितने लोगों के खिलाफ मामले वापस ले लिए गए हैं। ये सारी जानकारी मैंने मांगी है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा NEET और CBSE की रिपोर्ट अभी तैयार नहीं हुई है। इस पर हमने NTA और CBSE से अभी सुझाव मांगे हैं। उनके सुझाव 8 या 10 तारीख तक आएंगे। उसके बाद ही हम लोग अपनी रिपोर्ट बना पाएंगे।

Created On :   5 Jun 2026 4:52 PM IST

Tags

Next Story