राज्यसभा चुनाव 2026: विजयवर्गीय की बात मानकर तीसरा कैंडिडेट उतारेगी बीजेपी, कांग्रेस नेता ने जताया क्रॉस वोटिंग का डर, क्या खतरे में पड़ सकती ही नटराजन की जीत?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने दो और कांग्रेस ने एक उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है। अभी बीजेपी ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतारा है, लेकिन कांग्रेस में प्रत्याशी को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे है, इसके साथ ही कांग्रेस के कुछ नेताओं में क्रॉस वोटिंग का डर है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता व सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजवर्गीय ने तीसरे कैंडिडेट को लेकर मीडिया में कहा है कि अगर पार्टी तीसरी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारती है तो उसे भी जिताने की कोशिश की जाएगी, विजयवर्गीय के बयान ने सूबे की राजनीति में एक बार फिर सनसनी फैला दी है।
यह भी पढ़े -कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ते असंतोष के बीच बेंगलुरु पहुंचे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे
आपको बता दें कांग्रेस में दिग्विजय सिंह और बीजेपी में कैलाश विजयवर्गीय दोनों ही नेता पर्दे के पीछे की राजनीति के जाने जाते है। अब देखना है कि क्या बीजेपी तीसरा उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी। आपको बता दें नामांकन की अंतिम तारीख 8 जून है, अब देखना है कि क्या बीजेपी तीसरा कैंडिडेट उतार सकती है।
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को लेकर हुजूर से कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार में बड़ी चूक हुई है, आपको कई बार मैसेज किए थे कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा बड़ा सोच समझकर निर्णय लें क्योंकि यहां क्रॉस वोटिंग का खतरा है अगर दिग्विजय सिंह रिपीट होते तो सीट सेफ थी। उन्होंने अपनी दूसरी पोस्ट में भी राहुल गांधी और प्रियंका गाँधी को टैग करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में 2028 में विधानसभा चुनाव है और इस समय राज्यसभा में ऐसे को भेजना था जिसकी जमीन पर पकड़ हो और विधानसभा चुनाव जिता पाए पर आप बड़ी गलती करने जा रहे हैं , एक ही दिग्विजय सिंह के अलावा कोई नहीं चुनाव जिता सकता।
यह भी पढ़े -कांग्रेस ने कर्नाटक से खड़गे, खेड़ा और खान को बनाया उम्मीदवार, जानिए यहां का चुनावी समीकरण
आपको बता दें कांग्रेस में मीनाक्षी नटराजन 2009 का लोकसभा जीतने के बाद 2014 और 2019 में चुनाव हार गई थी। अब कांग्रेस उन्हें राज्यसभा के जरिए संसद में भेज रही है। नटराजन को लेकर आज से 13 साल पहले दिग्विजय सिंह विवादित बयान दे चुके है, इस बयान से दोनों नेताओं के बीच कुछ समय के लिए अनबन रही थी।
यह भी पढ़े -13 साल पहले दिग्विजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन पर दिया था विवादित बयान, कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में घोषित किया राज्यसभा उम्मीदवार तो पूर्व CM ने दी बधाई
Created On :   5 Jun 2026 7:01 PM IST








