Bihar Politics: BJP से MLC का चुनाव लड़ने पर पवन सिंह की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोला 'पावर स्टार'?

BJP से MLC का चुनाव लड़ने पर पवन सिंह की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोला पावर स्टार?
बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी की टिकट पर भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी की टिकट पर भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बीजेपी ने विधान परिषद चुनाव के लिए जारी लिस्ट में उन्हें उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पूर्व में कई चुनावों में पवन सिंह के बीजेपी से टिकट मिलने की चर्चांए थी। साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। लेकिन, वह यह चुनाव हार गए थे।

बिहार एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने पवन सिंह को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पवन सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मेरे ऊपर विश्वास जताने के लिए दिल से धन्यवाद एवं आभार। बीजेपी के नेताओं ने पवन सिंह को सोशल मीडिया पर बधाई दी। शाहनवाज हुसैन और तजिंदर बग्गा ने पवन सिंह को टिकट मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

बता दें, बिहार में 18 जून को 9 सीटों पर विधान परिषद के चुनाव होने है। इनमें से तीन सीट पर आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन करने जा रही हैं। वर्तमान में संख्या बल के हिसाब से एनडीए 8 सीटों पर आराम से जीत सकती है। वहीं, बीजेपी की सहयोगी जेडीयू ने भी चार उम्मीदवार उतारे है। बता दें, विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल छह साल का होता है।

बीजपी ने उतारे 3 उम्मदीवार

बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट में पवन सिंह के अलावा वर्तमान में एमएलसी संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, जेडीयू ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी और ललन प्रसाद को मैदान में उतारा है।

बीजेपी और जेडीयू की लिस्ट जारी होने के बाद जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू ने सामाजिक संचरना का संतुलन साधा है। पूरे समन्वय और सामंजस्य के साथ उम्मीदवारों की घोषणा की गई है और समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा की गई है।

Created On :   5 Jun 2026 9:06 PM IST

Tags

Next Story