UP Politics: 2017 से पहले सपा के गुंडे...,बलरामपुर से CM योगी का तीखा हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलन्यास किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 से पहले गरीब को राशन नहीं मिलता था, ये सब सपा के गुंडे खा जाते थे।
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि किसी ने बेटी को छेड़ने का दुस्साहस किया, व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की तो ऐसे में किसी को अनावश्यक छोड़ेंगे नहीं, यदि किसी ने छेड़ने की कोशिश की तो छोड़ेंगे नहीं। सीएम योगी ने कहा कि माफिया मिट्टी में मिल गए हैं, माफिया को चुन कर भेजोगे तो खून भी चूस डालेगा। विकास का पैसा लौटेगा ही और संपत्तियों पर भी कब्जा कर लेगा।
सीएम योगी ने कहा कि ये माफिया पहले चूहे की तरह बिदकते थे, बाद में सूअर बन कर पूरे प्रदेश को तबाह करने में आमादा हो गए थे। चुनाव में अच्छे लोगों को चुन कर भेजना चाहिए तो अच्छे परिणाम आयेंगे, जातिवाद, परिवारवाद से ऊपर उठ कर काम करना होगा। जातिवादी, परिवारवादी लोगों के जमाने में सिर्फ एक परिवार और गाँव का विकास होता था। पहले बरामपुर में दुर्गापूजा नहीं होती थी, हमें आना पड़ता था।
यह भी पढ़े -रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद के शपथ के दूसरे दिन दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार का आया रिएक्शन
यूपी की पहचान विकास के लिए हो रही - सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि आज इसका परिणाम देखने को मिल रहा है, मुझे याद है जब भी बलरामपुर में दुर्गापूजा का आयोजन होता था दंगे हो जाते थे। आज अगर आप कहीं जाते हैं और कहते हैं कि यूपी से हैं तो सामने वाला व्यक्ति साल 2017 से पहले 10 कदम पीछे हट जाता था लेकिन अब आपको गले लगाता है। आप को सम्मान देता, आज यूपी की पहचान विकास के लिए हो रही है, आज यूपी की पहचान सबसे ज्यादा निवेश के लिए हो रही है। आज यूपी की पहचान सुरक्षा के लिए हो रही है, आज यूपी की पहचान देश के सबसे युवा राज्य के रूप में हो रही है।
Created On :   5 Jun 2026 9:53 PM IST








