West Bengal News: ममता बनर्जी को लगा एक और बड़ा झटका, सांसद यूसुफ पठान ने इस्तीफा देने से किया इनकार, जाने क्यों मांगा गया त्यागपत्र

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से TMC (तृणमूल कांग्रेस) चीफ ममता बनर्जी को लगातार झटके पे झटका लग रहा है। हर रोज किसी न किसी विधायक के इस्तीफा देने की खबरें सामने आती हैं। विधानसभा चुनाव में ममता की पार्टी के 80 विधायको को जीत मिली उसमें से 60 विधायक बागी हो गए। इसी बीच ममता बनर्जी ने TMC के बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान से इस्तीफा देने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था।
खबर है कि ममता बनर्जी लोकसभा जाना चाह रहीं थी इसलिए उन्होंने यूसुफ पठान से इस्तीफा देने को कहा था। यूसुफ बहरामपुर सीट से सांसद हैं अगर वह इस्तीफा दे देते तो उस सीट पर उपचुनाव होता तो वहां से खुद उम्मीदवार बनकर उतरती। इस बारे में जब पठान से बात की गई तो उन्होंने मना कर दिया।
बहरामपुर सीट एक सुरक्षित सीट है अगर ममता बनर्जी यहां से चुनाव लड़ती तो जीतने के चांस ज्यादा थे। यहां 50 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी रहती है। आपको बता दें, कांग्रेस के पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी इस सीट से लंबे समय तक सांसद रहे हैं। साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में यूसुफ पठान ने अधीर रंजन को हराया था। एक न्यूज चैनल इंडिया टीवी के सूत्रों के हवाले से टीएमसी के 20 सांसद भी पार्टी छोड़ने की तैयारी बना रहे हैं।
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस नेता और कोलकाता नगर निगम के महापौर फिरहाद हकीम ने शुक्रवार (5 जून) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा पार्टी चीफ ममता बनर्जी की सहमति मिलने के बाद 'गर्व से अपना सिर ऊंचा रखकर' पद से इस्तीफा दिया। बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर बड़ा उलट फेर देखने को मिला। अब यह देखना होगा कि ममता बनर्जी किसी दूसरे सांसद को इस्तीफा देने के लिए तैयार करा पाती हैं या उनका लोकसभा आने का सपना सिर्फ सपना ही रह जाएगा।
Created On :   5 Jun 2026 6:47 PM IST








