West Bengal Politics: चारों ओर से घिरी TMC को एक और बड़ा झटका! कोलकाता के मेयर ने सौंपा इस्तीफा

चारों ओर से घिरी TMC को एक और बड़ा झटका! कोलकाता के मेयर ने सौंपा इस्तीफा
कलोकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर फिरहाद हकीम शुक्रवार को पद से इस्तीफा देने के बाद भावुक हो गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कलोकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर फिरहाद हकीम शुक्रवार को पद से इस्तीफा देने के बाद भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी का धन्यवाद देते हुए इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का मौका देने के लिए शुक्रियादा किया। फिरहाद हकीम ने कहा कि दिसंबर 2018 में पूर्व मेयर सोवन चटर्जी के अचानक इस्तीफा देने के बाद कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पार्षदों ने उन्हें मेयर के रूप में चुना था। इसके बाद से उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दिया इस्तीफा

फिरहाद हकीम ने कहा कि मेयर का पद केवल एक कुर्सी नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि इस पद पर रहते हुए जनता और शहर के प्रति जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास किया। फिरहाद हकीम ने कहा कि अब वह इस जिम्मेदारी को आगे नहीं निभा सकते हैं और इसी कारण उन्होंने मेयर पद छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग करने वाले सभी पार्षदों, अधिकारियों और नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया। उनके इस्तीफे के बाद अब कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में नए मेयर के चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

2018 में टीएमसी से मेयर बनाए गए थे फिरहाद हकीम

बता दें, फिरहाद हकीम उर्फ बॉबी हकीम दिसंबर 2018 से कोलकाता नगर निगम (KMC) के मेयर थे। उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा सौंपा है जब टीएमसी में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि उन्होंने राजनीतिक घटनाक्रम और पार्टी के अंदर बढ़ते मतभेदों के बीच मेयर पद से इस्तीफा सौंपा है।

Created On :   5 Jun 2026 7:57 PM IST

Tags

Next Story