Bihar News: खान सर रौशन सर विवाद मामले पर बोले पप्पू यादव, कोचिंग को मलयुद्ध मत बनाइए, दोनों पर क्रिमिनल जैसा व्यवहार

खान सर रौशन सर विवाद मामले पर बोले पप्पू यादव, कोचिंग को मलयुद्ध मत बनाइए, दोनों पर क्रिमिनल जैसा व्यवहार

डिजिटल डेस्क, पटना। खान सर कोचिंग सेंटर फायरिंग मामला अब राजनीतिक रूप ले चुका है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कोचिंग को अब मलयुद्ध बनाया जा रहा है। ऐसे कुछ लोग हैं जो अच्छी संस्थाओं को बदनाम करने में लगे हैं। इस मामले में अब जो हो रहा है वह भी कोई नई चीज नहीं है। खान सर (फैसल खान) और रौशन सर (रौशन आनंद) दोनों शिक्षक हैं। दोनो की प्रतिस्पर्धा पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। दोनों ही आदरणीय हैं। लेकिन दोनों शिक्षकों के साथ क्रिमिनल जैसा सलूख हो रहा है।

ये अहंकार की लड़ाई है- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने आगे कहा, "न कहीं रौशन थे और न कहीं खान गोली चलाने में खुद हैं। गार्ड ने गोली चलाई जो गलत है। रौशन कहीं नहीं थे, उनको जेल भेज देना गलत है। एक शिक्षक और डॉक्टर को बाउंसर की क्या जरूरत है? इस मलयुद्ध की क्या जरूरत है? ये अहंकार की लड़ाई है। हम बड़ा तो हम बड़ा। पैसे का कोई बहुत बड़ा क्लैश नहीं है।"

खान सर कोचिंग फायरिंग में कब क्या हुआ?

2 जून- खान कोचिंग के बाहर फायरिंग, मारपीट का आरोप

3 जून- ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक पर FIR, रोशन आनंद समेत 2 लोग गिरफ्तार

4 जून- फायरिंग का नया वीडियो आया, खान सर के 2 बॉडी गार्ड गिरफ्तार, खान सर से पुलिस ने की पूछताछ

5 जून- आज खान सर से फिर पूछताछ संभव

खान सर कोचिंग विवाद पर पुलिस ने छात्रों से कहा कि वह किसी के बहकावे में न आएं। दो कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा का मामला है, कानून जो कहेगा हम उसी आधार पर काम करेंगे।

सांसद पप्यू यादव ने मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी आग की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे बिहार में 60 से 80 प्रतिशत प्राइवेट नर्सिंग होम में आतंक मचा हुआ है। उन्होंने कहा मैं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है।

Created On :   5 Jun 2026 9:02 PM IST

Tags

Next Story