CJP Protest: अमेरिका से रवाना हुए अभिजीत दीपके ने दी जानकारी, कहा- 'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य संविधान के हाथों...'

अमेरिका से रवाना हुए अभिजीत दीपके ने दी जानकारी, कहा- भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य संविधान के हाथों...
दिल्ली में शनिवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के लीडर अभिजीत दीपके अमेरिका से रवाना हो चुके हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर और लीडर अभिजीत दीपके भारत वापस आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से बताया है कि वे अमेरिका से रवाना हो चुके हैं और शनिवार को सुबह दिल्ली पहुंच जाएंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुट जाएंगे।

सोशल मीडिया पर अभिजीत ने दी जानकारी

भारत रवाना होने से पहले ही अभिजीत दीपके ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि वे देश के लिए निकल चुके हैं और अपना भविष्य संविधान के हाथों में छोड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने जय भीम का नारा भी लगाया है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे किस विमान से आ रहे हैं और दिल्ली में कब लैंड करेंगे। लेकिन दीपके ने बताया है कि दिल्ली पहुंचने के बाद उनका पहला पड़ाव संसद मार्ग थाना होगा। वहां जाकर वह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति मांगेंगे। उन्होंने अपनी पार्टी के समर्थकों और पंजीकृत सदस्यों से भी बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

लाखों सदस्यों का दावा

एक बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उनकी पार्टी को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पंजीकृत सदस्यों की संख्या ग्यारह लाख से अधिक हो चुकी है। उनके मुताबिक हजारों लोग प्रदर्शन में शामिल होने के लिए संपर्क कर चुके हैं और राजधानी पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

इस प्रस्तावित प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बताया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि नीट परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई के नतीजों से जुड़े विवादों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इसी वजह से शिक्षा मंत्री पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया जाएगा।

Created On :   5 Jun 2026 12:19 PM IST

Tags

Next Story