Noida Fire Incident: सोसाइटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल, दिल्ली के बाद नोएडा में आग का तांडव! देखें Video

सोसाइटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल, दिल्ली के बाद नोएडा में आग का तांडव! देखें Video
नोएडा में दो जगह आग लगने से हड़कंप मच गया। आईवी काउंटी सोसाइटी और सेक्टर-52 के एक ऑफिस में आग लगी है। दमकल विभाग राहत कार्य में जुटा है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। नोएडा में शुक्रवार सुबह आग लगने की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। सबसे बड़ी घटना सेक्टर-75 की आईवी काउंटी (Ivy County) सोसाइटी में हुई जहां एक ऊंची इमारत के फ्लैट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। वहीं, शहर के एक अन्य इलाके में भी आग लगने की घटना सामने आई। दोनों जगह राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

आईवी काउंटी के फ्लैट में भड़की आग

सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी के 12वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में सुबह आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं।

आसपास के फ्लैट खाली कराए गए

आग बढ़ने के खतरे को देखते हुए इमारत के आसपास के कई फ्लैट खाली कराए गए हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

सेक्टर-52 में भी लगी आग

नोएडा के सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार में एक बंद ऑफिस में भी आग लग गई। धुआं उठता देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। यहां भी किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Created On :   5 Jun 2026 9:49 AM IST

Tags

Next Story