Petrol- Diesel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमतों में फिर हुआ इजाफा या मिली राहत, जानिए देश के प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट

पेट्रोल- डीजल की कीमतों में फिर हुआ इजाफा या मिली राहत, जानिए देश के प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट
आज (05 जून 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 95.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से नरमी देखने को मिली है। स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड के दाम में प्रति बैरल करीब तीन डॉलर की कमी आई है। इस बीच देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol- Diesel Price) जारी कर दी हैं।

आज (05 जून 2026, शुक्रवार) पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम जस के तस बने हुए हैं। यानि कि इनमें ना तो कोई बढ़ोतरी हुई है और ना ही राहत मिली है। हालांकि अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं आज के प्रमुख शहरों में लेटेस्ट रेट..

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुरुग्राम में पेट्रोल 102.84 और डीजल 95.51 रुपए प्रति लीटर है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 102.42 रुपए और डीजल 95.86 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसी प्रकार बेंगलुरु में पेट्रोल 110.97 रुपए और डीजल 98.87 रुपए प्रति लीटर है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 109.05 रुपए और डीजल 100.76 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। चंडीगढ़ में देखें तो यहां पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.73 रुपए और डीजल के ​लिए 103.82 रुपए प्रति लीटर चुकाना होंगे। जयपुर में भी पेट्रोल 113.10 रुपए और डीजल 98.17 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 115.49 रुपए और डीजल 104.31 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (05 जून 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 95.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 96.98 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   5 Jun 2026 12:04 PM IST

Tags

Next Story