Petrol- Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हो गई जारी, जानिए आपके शहर में कितने बदल गए दाम?

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हो गई जारी, जानिए आपके शहर में कितने बदल गए दाम?
आज (04 जून 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 96.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बीते दिनों बढ़त देखने को मिली थी, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार तेजी बने रहने का असर दिखाई दिया था। फिलहाल, कच्चा तेल 97 डॉलर के नीचे आ गया है। लेकिन, भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने बीते दिनों के दाम में जो इजाफा किया वह बरकरार है।

आज (04 जून 2026, गुरुवार) पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानि कि आज भी बीते दिन की तरह कीमत चुकाना होगी। बता दें कि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

शहर

पेट्रोल की कीमत

डीजल की कीमत

गुड़गांव

102.97 रुपए/लीटर

95.64 रुपए/लीटर

नोएडा

102.42 रुपए/लीटर

95.86 रुपए/लीटर

बेंगलुरु

110.93 रुपए/लीटर

98.80 रुपए/लीटर

भुवनेश्वर

108.89 रुपए/लीटर

100.60 रुपए/लीटर

चंडीगढ़

101.54 रुपए/लीटर

89.47 रुपए/लीटर

हैदराबाद

115.69 रुपए/लीटर

103.82 रुपए/लीटर

जयपुर

112.66 रुपए/लीटर

97.75 रुपए/लीटर

लखनऊ

101.89 रुपए/लीटर

95.36 रुपए/लीटर

पटना

114.24 रुपए/लीटर

100.20 रुपए/लीटर

तिरुवनंतपुरम

115.49 रुपए/लीटर

104.41 रुपए/लीटर

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (04 जून 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 96.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 98.18 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   4 Jun 2026 11:30 AM IST

Tags

Next Story