Share Market Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 382 अंकों की तेजी, निफ्टी 23480 के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (02 जून 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 382.50 अंक यानि कि 0.52 प्रतिशत बढ़कर 74,649.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 100.95 अंक यानि कि 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,483.55 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 2222 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 1803 शेयरों में गिरावट आई और 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एक्सिस बैंक, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले मंगलवार को इसमें 27 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 95.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.05 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 94.97 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 94.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 379.63 अंक यानि कि 0.51 प्रतिशत गिरकर 73,887.71 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 125.50 अंक यानि कि 0.54 प्रतिशत गिरकर 23,257.10 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (01 जून 2026, सोमवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को यह गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 508.40 अंक यानि कि 0.68 प्रतिशत गिरकर 74,267.34 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 165.15 अंक यानि कि 0.70 प्रतिशत गिरकर 23,382.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   2 Jun 2026 3:52 PM IST










