Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 303 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23410 से नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (03 जून 2026, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 303.67 अंक यानि कि 0.41 प्रतिशत नीचे 74,346.17 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 77.95 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत नीचे 23,405.60 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 1714 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2318 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 167 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर अपोलो हॉस्पिटल्स, मैक्स हेल्थकेयर, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले बुधवार को इसमें 44 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 95.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.45 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 95.05 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह भारतीय शेयर की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 586.65 अंक यानि कि 0.79 प्रतिशत नीचे 74,063.19 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 166.40 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत नीचे 23,317.15 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (02 जून 2026, मंगलवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को भी यह बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 382.50 अंक बढ़कर 74,649.84 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 100.95 अंक की बढ़त के साथ 23,483.55 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   3 Jun 2026 3:41 PM IST










