Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 498 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23280 के नीचे खुला

सेंसेक्स में 498 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23280 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 498.12 अंक गिरकर 73,848.05 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 139.45 अंक गिरकर 23,266.15 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (04 जून 2026, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 498.12 अंक यानि कि 0.67 प्रतिशत गिरकर 73,848.05 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 139.45 अंक यानि कि 0.60 प्रतिशत गिरकर 23,266.15 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 98 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 158 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 19 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में कोल इंडिया, अडानी एंटरप्राइजेज, ग्रासिम, ओएनजीसी और अडानी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर इंफोसिस, एचसीएल टेक, सिप्ला, आयशर मोटर्स और एमएंडएम के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 452.87 अंक​ यानि कि 0.61 प्रतिशत गिरकर 73,893.30 पर था और निफ्टी 222.50 अंक यानि कि 0.95 प्रतिशत गिरकर 23,183.10 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले गुरुवार की सुबह इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 95.71 प्रति डॉलर पर सपाट खुला। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 95.45 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (03 जून 2026, बुधवार) बाजार की शुरुआत ​गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 586.65 अंक यानि कि 0.79 प्रतिशत नीचे 74,063.19 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 166.40 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत नीचे 23,317.15 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 303.67 अंक यानि कि 0.41 प्रतिशत नीचे 74,346.17 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 77.95 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत नीचे 23,405.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   4 Jun 2026 10:22 AM IST

Tags

Next Story