राज्यसभा चुनाव 2026: मध्यप्रदेश में बीजेपी के दोनों उम्मीदवार आज दाखिल करेंगे नामांकन, सीएम -प्रदेशाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के दोनों उम्मीदवार तरूण चुघ और रजनीश अग्रवाल आज 6 जून को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान बीजेपी कैंडिडेट के साथ राज्य के सीएम डॉ मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन से पहले दोनों कैंडिडेट बीजेपी स्टेट ऑफिस जाकर पार्टी कार्यालय में लगी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे।
आपको बता दें मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव हो रहे है, नामांकन की आखिरी तारीख 8 जून है, जबकि 18 जून को मतदान होगा।
Created On :   6 Jun 2026 8:58 AM IST
Next Story












