TMC की अहम बैठक: ऋतब्रता बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने वाले फैसले को कोर्ट देंगे चुनौती, ममता को फिर चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, अभिषेक बनर्जी को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की शुक्रवार को एक अहम बैठक हुई। इस दौरान ममता बनर्जी ने कई अहम फैसले लिए है। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर विश्वास जताया है और उन्हें पार्टी का महासचिव घोषित कर दिया। वहीं, ममता बनर्जी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी रहेगी। इस दौरान ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथिंद्र बोस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऋतब्रता बनर्जी को विपक्ष का नेता घोषित करने वाले फैसले को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंचेगी। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल के इस कदम को अवैध बताया है। यह बैठक कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर हुई थी।
यह भी पढ़े -टीएमसी संगठन में बड़ा फेरबदल ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर फिर जताया भरोसा, दो डिप्टी जनरल सेक्रेटरी भी नियुक्त
विपक्षी नेता की नियुक्ति अवैध
इस बैठक को लेकर सूत्रों ने बताया कि टीएमसी सोमवार को उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर सकती है। वहीं, मीटिंग के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि राज्यापल ने विपक्षी नेता की नियुक्ति की है अवैध है। इसके लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करा रही है।
यह भी पढ़े -DMK ने INDIA की बैठक का किया बहिष्कार, ममता आ रही है साथ, जानिए सत्तारूढ़ से लेकर गठबंधन दलों के नेताओं ने क्या कहा?
इन पदों पर नेताओं को दी नियुक्ति
बैठक में ममता बनर्जी को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया है। अभिषेक बनर्जी को महासचिव बनाया गया है। सीनियर लीडर डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन को संयुक्त सचिव के रूप में डायमंड हार्बर सांसद की मदद करेंगे। वहीं, पूर्व वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, सयोनी घोष को युवा ईकाई का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। साथ ही माला रॉय को टीएमसी महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।
Created On :   6 Jun 2026 12:23 AM IST












