मिडिल ईस्ट में युद्ध के संकेत: अमेरिकी सेना ने ईरान के इन ठिकानों पर किया हमला, तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट में टैंकरों को बनाया निशाना

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को शांति वार्ता पर रोक लगने के संकेत मिले हैं। अमेरिका ने ईरान के क्षेत्र में मौजूद रडार ठिकानों को निशाना बनाया है। इससे पहले ईरानी सेना ने समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की तरफ ड्रोन दागे थे, जिन्हें अमेरिकी सेना ने मार गिराया। इन्हीं घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को कम करने वाली कोशिशें परेशानी भरी हो सकती है।
अमेरिकी सेना ने किया ये दावा
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से लिखा कि अमेरिकी सेना ने माना कि ईरान ने चार ड्रोन के जरिए होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों को टारगेट कर रहे थे। जिन्हें रोक दिया गया है। इसके साथ ही बताया कि ईरान की तरफ से जिन ठिकानों की निगरानी की जा रही है, जिसमें गोरुक और केशम द्वीप है। इन पर हमला किया गया। अधिकारियों ने आगे बताया कि ये दोनों ही ठिकानें होर्मुज स्ट्रेट के बेहद पास है।
ईरान ने इन कार्रवाइयों पर क्या कहा?
अमेरिका ने जिन ठिकानों पर कार्रवाइयां की है। इस पर ईरानी विदेश मंत्रालय ने बताया कि ये सीजफायर का उल्लंघन है। मंत्रालय ने आगे कहा कि अमेरिका बार-बार समझौते का उल्लंघन कर रहा है, इससे पता चलता है कि वो तनाव कम करने के मूड में नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा कि वॉशिंगटन की ये गैर कानूनी कार्रवाइयां और तनाव के बढ़ाने का जिम्मेदार ठहराया है।
IRGC ने क्या बताया?
आईआरजीसी बताता है कि उसने अमेरिका की कार्रवाइयों का जवाब देते हुए कुवैत और बहरीन में मौजूदा अमेरिकी ठिकानों को टारगेट किया है। इनमें चार टैंकर शामिल है, जिन पर गोलीबारी की गई है। उसने आगे बताया कि ये बिना अनुमति के होर्मुज स्ट्रेट पार करने का प्रयास कर रहे थे।
कुवैत ने दी जानकारी?
कुवैत की सेना ने बताया कि उसने सात बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया है। ये सुबह के समये देश के हवाई क्षेत्रों में घुस गई थी। इसके अलावा कई रिहायशी इलाकों के ऊपर देखी गई थी। जिसके कुछ मलबे भी गिरे हैं। सेना ने आगे बताया कि ईरानी हमलों में पहले भी कई इलाकों को काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाला किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं, बहरीन में सायरन बजने की आवाजें सुनाई दी। इस वजह से नागरिकों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचे को कह दिया गया है।
Created On :   6 Jun 2026 11:30 PM IST











