Israel-Lebanon Conflicts: इजराइल ने हिजबुल्लाह के हमले का किया पलटवार, बेरूत में कमांड सेंटर को बनाया निशाना

इजराइल ने हिजबुल्लाह के हमले का किया पलटवार, बेरूत में कमांड सेंटर को बनाया निशाना
इजराइल और लेबनान के बीच भीषण जंग जारी है। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ हमलों का सिलसिला जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल और लेबनान के बीच भीषण जंग जारी है। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ हमलों का सिलसिला जारी हैं। इस बीच रविवार को इजराइली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी क्षेत्र के उपनगरों में स्थित आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। दरअसल, जिन जगहों पर इजराइल ने हमले किए हैं उन्हें हिजबुल्ला का गढ़ माना जाता था। इन इलाकों को दहिये के नाम से जाना जाता था। बता दें, अमेरिकी की मध्यस्थता से 16 अप्रैल को हुए युद्धविराम के बाद बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर यह पहला हमला था।

इजराइल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना

इस हमले को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्स ने एक संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि यह हमला उत्तरी इजराइल में हिजबुल्लाह की ओर से की गई गोलीबारी के जवाब में पलटवार था। लेकिन, यह हमला ऐसे समय में हुआ जब अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और लेबनान के बीच हुआ नाजुक युद्धविराम कुछ ही दिनों पहले लागू हुआ था।

इस संबंध में इजराइली प्रधानमंत्री ने आधिकारिक बयान जारी किया। इजराइली पीएमओ ने कहा, "प्रधानमंत्री नेतन्याहू और रक्षा मंत्री काट्ज के निर्देशों के अनुसार इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने बेरूत के दहियेह इलाके में स्थित एक मिलिटेंट कमांड सेंटर पर हमला किया है। यह कार्रवाई इजरायली क्षेत्र की ओर हिजबुल्लाह की गोलीबारी के जवाब में की गई है।"

इजराइल के हमलों से बेरूत में भारी तबाही

इजराइल की तरफ से लेबनान में ये हमले ऐसे समय में हुए जब कुछ ही दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला न करने की चेतावनी दी थी। लेबनान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजराइली हमलों में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों की दो इमारतों में स्थित दो अपार्टमेंटों को निशाना बनाया गया।

फ्रांस 24 की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली हमले के चश्मदीदों ने बताया कि कई जोरदार धमाकों की आवाजें आई थी। इजराइल ने हिजबुल्लाह के प्रभाव वाले दहियेह इलाके में एक बहुमंजिला इमारत पर टारगेट किया था।

Created On :   7 Jun 2026 10:18 PM IST

Tags

Next Story