Salim Kumar Death: नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर सलीम कुमार का निधन, साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर, इन सेलेब्स ने जताया दुख

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर सलीम कुमार का निधन, साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर, इन सेलेब्स ने जताया दुख
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने एक्टर और फिल्म डायरेक्टर सलीम कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनको शनिवार रात को अचानक तबीयत बगड़ने के बाद अभिनेता को कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने एक्टर और फिल्म डायरेक्टर सलीम कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनको शनिवार रात को अचानक तबीयत बगड़ने के बाद अभिनेता को कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका। सलीम कुमार के निधन की वजह से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मूमटी और पृथ्वीराज सुकुमारन समेत कई सेलेब्स ने शोक जताया है।

केरल के मुख्यमंत्री वी.डी सतीशन ने दी श्रद्धांजलि

केरल के सीएम वी.डी. सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सलीम कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘सलीम कुमार मेरे लिए सिर्फ हंसी के राजकुमार नहीं थे, बल्कि एक बेहद करीबी इंसान थे। वह अपने राजनीतिक विचारों को निडरता से रखते थे और गर्व से कहते थे कि वे कांग्रेस के साथ खड़े हैं। वह एक ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार थे जो एक ही चेहरे से लोगों को हंसा भी सकते थे और रुला भी सकते थे। मलयालम सिनेमा ने एक महान कलाकार खो दिया है और मैंने अपना एक भाई खो दिया है।’

तुम बस मुझे रुला रहे हो- मूमटी

मलयालम एक्टर मूमटी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर सलीम कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, 'सलीम, जो खुद हंसता था और दूसरों को भी हंसाता था, जो खुद सोचता था और दूसरों को भी सोचने पर मजबूर करता था और कभी-कभी खुद रोता था और दूसरों को भी रुलाता था। अब, तुम बस मुझे रुला रहे हो। तुम्हारा जाना एक कभी न खत्म होने वाला दुख बन गया है।

पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया याद

एक्टर और फिल्ममेकर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अलविदा सलीम कुमार। बेहतरीन यादों के लिए शुक्रिया।' एक्ट्रेस मीरा जैस्मिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'हंसी और उस हंसी के पीछे की ज़िंदगी के लिए शुक्रिया।

कुंचाको बोबन हुए भावुक

एक्टर कुंचाको बोबन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जब कोई ऐसा व्यक्ति अलविदा कहता है जो सिर्फ़ एक दोस्त से कहीं बढ़कर हो, तो शब्द नहीं मिलते...!! आपकी बड़ी सी मुस्कान, उससे भी ज़ोरदार हंसी, सबसे मुश्किल पलों में भी मज़ाक ढूंढने की आपकी अद्भुत क्षमता, आपकी सोच... मुझे आपकी बहुत याद आएगी!! स्वर्ग में भी मुस्कुराते रहना प्यारे... सलीम कुमार...'

राष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा मिले कई अवॉर्ड्स

फिल्मों में आने से पहले वे थिएटर और मिमिक्री से जुड़े हुए थे। उन्होंने 1997 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और मलयालम सिनेमा में कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदार तक निभाए। सलीम कुमार को चार बार केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है। सलीम कुमार को साल 2010 में बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। अभिनेता होने के अलावा सलीम कुमार निर्देशक और लेखक के तौर पर भी मलयालम सिनेमा सक्रिय रहे।

Created On :   7 Jun 2026 11:07 AM IST

Tags

Next Story