Janhvi Kapoor Chat Leak: रामचरण और जाह्नवी कपूर की प्राइवेट चैट हुईं वायरल ? दावा- 'पेद्दी' के मेकर्स से थीं परेशान, वल्गर शॉट का भी जिक्र!

रामचरण और जाह्नवी कपूर की प्राइवेट चैट हुईं वायरल ? दावा- पेद्दी के मेकर्स से थीं परेशान, वल्गर शॉट का भी जिक्र!
‘पेद्दी’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और शानदार कलेक्शन भी कर रही है। लेकिन रिलीज होने के बाद से ही एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के किरदार को बेवजह वल्गर बनाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर निंदा कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ‘पेद्दी’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और शानदार कलेक्शन भी कर रही है। लेकिन रिलीज होने के बाद से ही एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के किरदार को बेवजह वल्गर बनाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर निंदा कर रहे हैं। इस बीच कुछ स्क्रीनशॉट सामने आए हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये जाह्नवी की प्राइवेट चैट है जिसमें एक्ट्रेस फिल्म में अपने सीन्स को लेकर परेशान नजर आ रही हैं। ये चैट जान्हवी के कुछ फैन क्लब ने शेयर किए हैं। इनमें एक्ट्रेस किसी से बात करते हुए कह रही हैं कि उन्होंने शूटिंग के दौरान कई बार कुछ सीन को लेकर आपत्ति जताई थी।

जाह्नवी ने कैमरा एंगल्स पर जताई थी आपत्ति

ये वायरल स्क्रीनशॉट 30 अक्तूबर के बताए जा रहे हैं। इसमें जाह्नवी कपूर वल्गर सीन्स पर बात करती नजर आ रही हैं। इसमें लिखा है कि उन्होंने खास तौर पर कुछ कैमरा एंगल्स इस्तेमाल न करने के लिए कहा था। उन्होंने लिखा, ‘मैंने कहा था कि ऐसे वल्गर शॉट्स मत लेना।’ उन्होंने यह भी बताया कि उनके मना करने पर राम चरण ने भी उनका साथ दिया था। उन्होंने लिखा- ‘राम सर बहुत अच्छे हैं, उन्होंने भी डायरेक्टर को कहा कि ऐसे एंगल्स मत लो। इसके बाद वो भी काफी भड़क गए थे।’

साउथ इंडस्ट्री में ऐसा ही होता है

एक और चैट में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी बात कही। उन्होंने लिखा, ‘साउथ इंडस्ट्री में ऐसा ही होता है।’ फैन क्लब ने गेम चेंजर में हुई कियारा आडवाणी की ट्रोलिंग का भी जिक्र किया। इस पर जाह्नवी ने कहा, ‘इसमें तो उससे भी ज्यादा था, लेकिन राम सर ने साफ मना कर दिया।’ जब एक फैन ने पूछा कि एक ही हीरो के साथ काम करने वाली एक्ट्रेसेस के साथ ऐसा बार-बार क्यों होता है? तो जाह्नवी ने फिर वही बात दोहराई कि साउथ इंडस्ट्री में ऐसा होता रहता है।

सबसे चौंकाने वाली बात इन चैट्स में ‘कंसेंट’ यानी सहमति को लेकर सामने आई। एक जगह जाह्नवी ने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए लिखा, ‘आपको नहीं पता मैं क्या झेल रही हूं। उन्हें समझाने की कोशिश कर रही हूं।’

क्लोज-अप बोलकर कैमरा कहीं और फोकस कर देते हैं

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ एक्ट्रेसेस के माता-पिता भी सेट पर आते हैं, जैसे श्रीलीला का उदाहरण दिया। जाह्नवी ने कहा कि अगर उनके पिता बोनी कपूर सेट पर आ जाएं, तो मामला और बिगड़ सकता है। कहा कि क्लोज-अप बोलकर कैमरा कहीं और फोकस कर देते हैं। भरोसा नहीं किया जा सकता। बातचीत के आखिर में एक्ट्रेस काफी परेशान नजर आईं। एक मैसेज में उन्होंने लिखा, ‘अब और फिल्म नहीं, हम खत्म कर चुके हैं।’

डायरेक्टर ने सीन्स में बदलाव की कही बात

फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही जाह्नवी के किरदार को लेकर सवाल उठ रहे थे। लोगों के सीन्स पर आपत्ति जताने के बाद आज डायरेक्टर बुची बाबू सना ने माफी मांगी है और जाह्नवी के सीन्स में बदलाव की बात कही है।


Created On :   7 Jun 2026 1:36 PM IST

Tags

Next Story