इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम: 'अमेरिका के दवाब के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा' रूसी राष्ट्रपति ने नई दिल्ली की विदेश नीति को लेकर ट्रंप को दिया दो टूक जवाब!

अमेरिका के दवाब के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा रूसी राष्ट्रपति ने नई दिल्ली की विदेश नीति को लेकर ट्रंप को दिया दो टूक जवाब!
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत को जब भी अपनी सीमाओं के बाहर से आदेश मिले है, उनका पालन नहीं किया है।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत को जब भी अपनी सीमाओं के बाहर से आदेश मिले है, उनका पालन नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई दिल्ली पर दबाव बनाने की कोशिश की थी कि वो रूस से व्यापारिक रिश्ते नहीं रखे। उनके इस बयान को अमेरिका को दो टूक जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

130 देशों के प्रतिनिधियों ने मंच किया साझा

सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF'26) में रूसी राष्ट्रपति ने संबोधन देते हुए कहा कि संप्रभुता और स्वंतत्र फैसले लेने की क्षमता पर कभी भी सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं। रूस का ये कार्यक्रम प्रमुख वार्शिक आर्थिक मंच है। इसमें दुनिया के 130 देशों के 20,000 प्रतिनिधि हिस्सा बन रहे हैं। शुक्रवार को इस कार्यक्रम का संचालन इंडिया टुडे ग्रुप फॉरेन अफेयर्स एडिटर गीता मोहन ने किया है।

आईटी इंडस्ट्री पर क्या बोले?

इस कार्यक्रम के दौरान पुतिन से पूछा गया कि रूस आर्थिक रूप से अलग-थलग पड़ा हुआ है। इस पर उनका कहना है, "स्वाभाविक रूप से, भारत, जिसने कभी भी विदेश से आए किसी आदेश का पालन नहीं किया है, या पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना। संप्रभुता और संप्रभु निर्णय लेने की क्षमता पर कभी सवाल नहीं उठाया जा सकता।" इससे पहले उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत दुनिया की आईटी इंडस्ट्री का सबसे अहम भागीदार है, जो बड़े खिलाड़ियों में से एक है।

अमेरिका के दवाब बनाने पर दी प्रतिक्रिया

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति ने कहा था कि भारत के रूस के साथ संबंधों के लेकर नई दिल्ली पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया, जो नाकाम रहा। उन्होंने आगे बताया कि भारत रूस का भरोसेमंद दोस्त है, जो पश्चिमी देशों के दबाव के आगे कभी नहीं झुकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत की विदेश नीति लंबे समय से स्वतंत्र रही है, जिसपर वह गर्व करता है।

Created On :   6 Jun 2026 1:30 AM IST

Tags

Next Story