यूक्रेन जंग पर विराम के संकेत: पुतिन के नाम जेलेंस्की का ओपन लेटर, इन देशों में आमने-सामने बैठक करने का दिया सुझाव, क्या जल्द थम सकती है रूस-यूक्रेन की जंग

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच काफी लंबा युद्ध खींच गया है। लेकिन अब इस पर विराम लगाने के लिए यूक्रेन की तरफ से एक पहल की गई है। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन को एक ओपन लेटर लिखा है, इसमें आमने-सामने मुलाकात का प्रस्ताव दिया है, ताकि युद्ध खत्म करने के लिए दोनों नेताओं के बीच सीधी बातचीत हो सके। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी रास्ते का इस्तेमाल करके स्थायी शांति लाई जा सकती है।
यह भी पढ़े -रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, कहा पाकिस्तान को पूरी तरह चीन के नियंत्रण में बताना सही नहीं
जेलेंस्की ने लेटर में क्या लिखा?
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने पत्र में लिखा कि यूरोप की इस जंग पर रोक लगाने के लिए दोनों देशों के शीर्ष नेताओं को सीधी बातचीत करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो ये युद्ध ऐसे ही जारी रहेगा। उन्होंने लेटर में मीडिल ईस्ट जंग का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा समय में ईरान संकट पर अमेरिका ध्यान दे रहा है। इस वजह से यूक्रेन युद्ध को ग्लोबल स्तर की प्राथमिकताओं के बदलने का इंतजार नहीं करना चाहिए।
अल-जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया, "यूक्रेन इस युद्ध को हमारे और आपके बीच सीधे संवाद के जरिए खत्म करने का प्रस्ताव रखता है। मैं आपसे मुलाकात का प्रस्ताव देता हूं।" इसके साथ ही यूक्रेनी राष्ट्रपति ने सुझाव देते हुए कहा कि ये बैठक तुर्की या स्विट्जरलैंड में कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -युद्ध की आक्रामकता ने छीन ली मासूमों की जान, अंतरराष्ट्रीय दिवस पर 707 बच्चों को राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी श्रद्धांजलि
पुतिन पर की व्यक्तिगत टिप्पणी
जेलेंस्की ने अपने पत्र में पुतिन पर व्यक्तिगत टिप्पणी की और कहा कि उन्हें सत्ता में 26 साल से ज्यादा का समय हो गया है, इसका अब उनकी उम्र पर असर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने हाल में किए गए रूसी में हमले का जिक्र करते हुए बताया कि इससे उस पर दबाव बनाए रखने के संकेत है।
रूस ने इस पर क्या दिया जवाब?
जेलेंस्की की इस चिट्ठी पर मॉस्को ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति रूस आकर पुतिन ने मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि कीव के साथ समझौता करने के लिए तैयार है। लेकिन इसके लिए किसी तीसरे पक्ष को शामिल नहीं किया जाएगा। यानी दोनों देशों को आपस में भी सुलह करनी होगी।
युद्ध समाप्त करने के लिए रूस की शर्तें
रूस अपनी पुरानी मांगो पर अड़ा हुआ है। पुतिन चाहते हैं कि यूक्रेन डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों पर रूस का कब्जा रहे। इसके अलावा नाटो में शामिल होने वाली कोशिशों को भी बंद करे। लेकिन यूक्रेन इन मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है।
Created On :   5 Jun 2026 6:18 PM IST











