पश्चिम एशिया तनाव: ट्रंप ने नेतन्याहू को बताया था 'डैम क्रेजी', इजरायली PM ने दोनों देशों के मतभेद पर दिया स्पष्ट जवाब

डिजिटल डेस्क, यरूशलम। पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार है। इस बीच अमेरिका और इजरायल के रिश्तों में मतभेद की खबरें सामने आई है। ऐसे समय में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया है, जिसमें नेतन्याहू को 'पागल' कह दिया था।
यह भी पढ़े -ट्रंप प्रशासन को बड़ा राजनीतिक झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास
ट्रंप के साथ मतभेद पर क्या कहा?
एक इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू से पूछा गया कि ट्रंप ने उन्हें 'डैम क्रेजी' बताया है। इस पर उनका कहना है, "कभी-कभी सबसे अच्छे परिवारों में भी रणनीतिक मतभेद होते हैं। हम हमेशा कोई न कोई रास्ता निकाल लेते हैं। हम सुबह असहमत हो सकते हैं और दोपहर तक मिलकर कार्रवाई भी कर सकते हैं।" उन्होंने आगे यह भी बताया कि यह भी देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति ट्रंप ही इजरायल को मान्यता दिलाने वाले अब्राहम अकॉर्ड को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
ट्रंप और नेतन्याहू के बीच क्यों मतभेद?
गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान की शुरुआत की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला था। लेकिन अब ईरान के साथ जंग खत्म करने को लेकर दोनों के बीच मतभेद उभरकर सामने आए हैं।
यह भी पढ़े -ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट
ट्रंप क्या चाह रहे?
मौजूदा समय में राष्ट्रपति ट्रंप चाह रहे हैं कि ईरान के साथ कूटनीतिक समझौता हो सके। इसके तहत समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा से खोला जा सके, ताकि व्यापारिक जहाजों की आवाजाही हो सके। इसके साथ ईरान के संवर्धित यूरेनियम के मुद्दे पर समाधान निकले और युद्ध खत्म हो। अगर ऐसा हो जाता है तो वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा और अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक आलोचना भी शांत हो जाएगी।
नेतन्याहू पर दबाव
इनके अलावा, नेतन्याहू की बात की जाए तो उन पर घरेलू दबाव बना है कि वो लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ अपनी सैन्य को और तेज किया जाए, क्योंकि उसे ईरान का सबसे मजबूत क्षेत्रीय सहयोगी माना जाता है। वहीं, इजरायल उसे अपनी सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा मानता है।
Created On :   4 Jun 2026 7:06 PM IST












