मिडिल ईस्ट संघर्ष: ईरान के खिलाफ ट्रंप के पड़े नरम रुख! जल्द होगा समझौता लॉक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा

ईरान के खिलाफ ट्रंप के पड़े नरम रुख! जल्द होगा समझौता लॉक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा
मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नरम रुख देखने को मिल रहा है। एक बार फिर ट्रंप ने शांति वार्ता को लेकर सुखद जानकारी साझा की है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नरम रुख देखने को मिल रहा है। एक बार फिर ट्रंप ने शांति वार्ता को लेकर सुखद जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि शांति समझौते पर ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है। हालांकि, हाल ही में ईरान ने कहा था कि अमेरिका के साथ जारी शांति वार्ता रोक दी गई है। इसकी पुष्टि ईरान के सरकारी टीवी ने की थी।

ईरानी वार्ताकार ने डील पर क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा कि इस वीकेंड तक अमेरिका और ईरान के बीच समझौता लॉक हो सकता है। यानी डील फाइनल हो सकती है। दूसरी ओर, ईरान का कहना है कि अमेरिका के साथ समझौते के लिए उसके संपर्क जारी है। हालांकि, तेहरान ने यह भी बताया कि इस बातचीत में अभी कोई बड़ी तरक्की नहीं आई है। इन सबके बीच, ईरान की तरफ से बातचीत की टीम में शामिल एक सदस्य ने ईरानी फार्स न्यूज एजेंसी को बताया कि अमेरिका के हालिया ड्राफ्ट पर ईरान ने अपना कोई जवाब नहीं भेजा है।

पहले दौर की वार्ता क्यों हुई फेल

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर 28 फरवरी, 2026 को हमला किया था। इसके बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव फैला हुआ है। दोनों देशों के बीच खूब हवाई हमले हुए, जिसमें काफी नुकसान भी हुआ है। इसके बाद दोनों देशों के बीच अस्थायी सीजफायर हुआ है। इसे स्थायी में बदलने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर जारी है। अमेरिका और ईरान के बीच में सुलह कराने की मध्यस्थता पाकिस्तान ने की थी। लेकिन गनीमत की बात यह रही है कि पहले दौर की बातचीत का कोई मतलब नहीं निकला था। यानी यह असफल रही। इसकी वजह ईरान का परमाणु कार्यक्रम बना। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्र पूरी तरह से बंद कर दें, लेकिन तेहरान मानने को तैयार नहीं है। हालांकि, इसके बाद से लगातार पाकिस्तान के जरिए अमेरिका और ईरान की बातचीत हो रही है।

Created On :   4 Jun 2026 3:01 AM IST

Tags

Next Story