मिडिल ईस्ट संघर्ष: कुवैत एयरपोर्ट पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय की मौत, 63 लोग घायल

डिजिटल डेस्क, कुवैत सिटी। ईरान ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमला किया है। इससे भारत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास ने की है। इसे साथ ही कुवैत के अधिकारियों ने भी इस गनीमत खबर के बारे में जानकारी दी है। बताते चलें कि तेहरान की तरफ से यह हमला ऐसे समय पर किया गया है, जब उसने कहा था कि अमेरिका के साथ चली रही शांति वार्ता पर आगे की बातचीत नहीं होगी।
भारतीय दूतावास ने मौत पर क्या कहा?
कुवैत में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि आज (बुधवार) को कुवैत हवाई अड्डे पर अटैक हुआ है, जिसमें एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई। उनके प्रति दूतावास ने गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त की है। साथ ही कहा कि इस घटना में घायल हुए लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए कुवैत के अधिकारियो के साथ संपर्क में है।
कुवैत प्रशासन ने हमले पर दी प्रतिक्रिया
सरकारी न्यूज एजेंसी KUNA ने नागरिक उड्डयन महा निदेशालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही के हवाले से बताया कि बुधवार को ईरान ने हमला किया है, इसकी वजह से टर्मिनल वन चपेट में आ गया है। इसके बाद हवाई यातायात निलंबित कर दिया है। इन हमलों में जान-माल को नुकसान पहुंचा है। साथ ही हवाई की सुविधाएं भी प्रभावित हुई है। हालांकि, मृत भारतीय नागरिक के बारे में ज्यादा जानकारी दूतावास की तरफ से नहीं दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने घटना पर क्या कहा?
कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. अब्दुल्ला अल-सदन ने घटना को लेकर बताया कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला हुआ है। जिसमें अब तक 63 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Created On :   3 Jun 2026 6:22 PM IST












