PM Modi-Rodriguez Meeting: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की मुलाकात, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की विस्तृत चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत में दो दिवसीय दौरे पर आई वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी, दवा उद्योग और कई महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) मं सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 5 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, 12 सीटों पर होगा कड़ा मुकाबला
पीएम मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से की मुलाकात
पीएम मोदी ने दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में फंसी एक सरकारी कंपनी के डिविडेंड को वापस लाने के मुद्दे पर भी जोर दिया। बता दें, इस साल जनवरी में काराकास में अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था। इसके बाद वेनेजुएला में डेल्सी रोड्रिगेज को अंतिरम सरकार का कार्यवाह राष्ट्रपति बनाया गया था। इसके बाद पहली बार डेल्सी रोड्रिगेज ने पांच मंत्रियों के साथ भारत दौरे पर पहुंची हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। फिलहाल, इस बातचीत के लेकर दोनों नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ हुई मुलाकात की चर्चा की। पोस्ट में उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने ऊर्जा, क्रिटिकल मिनरल्स, तकनीक, कृषि के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की है।
यह भी पढ़े -टीएमसी लूट और भ्रष्टाचार के आधार पर बनी पार्टी है, जितनी जल्दी खत्म हो, उतना बेहतर दिलीप घोष
दोनों देशों के नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर की चर्चा
पीएम मोदी ने कहा कि लैटिन अमेरिका में एक महत्वपूर्ण साझेदार के रूप में वेनेजुएला के साथ हमारे घनिष्ठ संबंध ग्लोबल साउथ के लिए बेहद जरूरी है।
बता दें, रूस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बाद वेनेजुएला भारत को तेल निर्यात करने के लिए तीसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है। वहीं, भारत दुनिया में सबसे ज्यादा तेल आयात करने वाला देश बन गया है। मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति में बनी बाधाओं की पूर्ति के लिए अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता ला रहा है।
Created On :   4 Jun 2026 10:55 PM IST











