Death of Indian Sailor: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, क्रू मेंबर की सुरक्षा के लिए चलाएगी सीफेयरर कैंपेन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तना-तनी लगातार बढ़ती जा रही है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पे हमले पे हमले हो रहे हैं। हालही में अमेरिका के दो तेल टैंकरों पर मिसाइल से अटैक हुआ इसी हमले में भारतीय नाविक की मौत हो गई। यह घटना सामने आने के बाद भारत सरकार ने नाविकों की सुरक्षा के लिए सीफेयरर कैंपेन (समुद्री सुरक्षा अभियान) शुरू किया है। इस अभियान के चालू होने के बाद फारस की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी में जाने वाले हर जहाज की जानकारी भारत सरकार के पास होगी। इस कैंपेन के तहत उन जहाज को सुरक्षा दी जाएगी वह चाहे किसी भी देश का हो।
यह भी पढ़े -दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यव्स्था 'चीन' में इकोनॉमिक क्राइसिस, GDP में भारत से लुढ़का नीचे, पढ़ें चौंकाने वाली रिपोर्ट
केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, 'भारत ने जहाजों पर हुए हमलों को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी और आपत्ति जाहिर की है। इन हमलों के चलते भारतीय नाविकों की मौत और गंभीर चोटें आई हैं, जो वैश्विक सप्लाई चेन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने वाले प्रमुख कर्मचारी हैं। मैं हर भारतीय नाविक और उनके परिवार को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार हर संभव तरीके से और हर कीमत पर आपकी मदद करने के लिए तैयार है।'
यह भी पढ़े -18 दिन से सोनम वांगचुक ने नहीं खाया खाना! इस हाल में कितने दिन तक जी सकते हैं लोग, दुनिया में किसने की सबसे लंबी भूख हड़ताल
होर्मुज में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर विदेश मंत्रायल ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना पर ईरान के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। एक को खो दिया और 8 अन्य भारतीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हैं।
Created On :   15 July 2026 10:16 PM IST












