US News: अमेरिका में धर्म के नाम पर क्रूर हमला, भारतीय मूल के कर्मचारी पर चाकू से किया वार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में धर्म पूछकर एक भारतीय मूल के मुस्लिम व्यक्ति पर हमला हुआ। वैली फेयर मॉल में आरोपी ने धर्म के नाम पर मॉल के कर्मचारी पर ये हमला किया। जिस व्यक्ति पर हमला हुआ है उसका नाम सैयद सोहेल उद्दीन है। उस पर हुए हिंसात्मक हमले ने स्थानीय समुदाय को भी भय में डाल दिया है।
यह भी पढ़े -'मोदी बेहद करिश्माई नेता हैं', भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने की तारीफ (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर लार्सन ने हमला करने से पहले मॉल में पीड़ित उद्दीन से मुलाकात की थी। लार्सन ने उसकी पहचान के लिए कर्मचारी से भी पूछताछ की। भारतीय मूल के उद्दीन अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रहे हैं। एक इमरजेंसी डॉक्टर्स की टीम उन पर कड़ी निगरानी बनाए हुई है।
आरोपी ने मॉल कर्मचारी पर धारदार चाकू से कई बार किए, लेकिन वहां मौजूद मॉल के कुछ साहसी कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को पकड़ा। और सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया, उसकी पहचान 48 वर्षीय पीटर माइकल लार्सन के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस के सामने अपने आरोप को कबूल कर लिया। उसने हमले के पीछे की वजह पुलिस को इस्लाम धर्म बताया।
क्रूर हमले के बाद भारतीय मूल के मुस्लिम कर्मचारी को घायल अवस्था में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसे लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि हाल ही में जारी हुए कोर्ट के दस्तावेजों के अमुसार, संदिग्ध ने पुलिस के सामने साफ रूप से कबूल किया है कि वह पीड़ित की हत्या उसके इस्लामी धर्म के कारण करने का प्रयास कर रहा था।
Created On :   16 July 2026 3:35 PM IST










