Iran-US War: अमेरिका का ईरान पर लगातार चौथे दिन हमला, ट्रंप ने दी धमकी, कहा - 'डील नहीं हुई तो और बड़ा एक्शन लेंगे'

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने मंगलवार रात ईरानी सैन्य ठिकानों पर 7 घंटे तक बम बरसाए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इस ऑपरेशन में होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, नौसैनिक संसाधनों और कोस्टल डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया। यह लगातार चौथा दिन है, जब अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है।
ईरान ने किया पलटवार
वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भी अमेरिका पर जवाबी हमला करने का दावा किया। IRGC के मुताबिक उसने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसके अलावा बहरीन के अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट बेस और जॉर्डन के अजराक एयरबेस को भी निशाना बनाने का दावा IRGC की ओर से किया गया।
यह भी पढ़े -डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ ईरान नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा, भारत को भुगतना पड़ सकता है नुकसान हुसैन दलवई
7 ईरानी सैनिकों की मौत
ईरान ने दावा किया है कि देश दक्षिण-पूर्वी शहर बंपुर स्थित सैन्य अड्डों पर मंगलवार रात हुए अमेरिकी हमलों में 7 सैनिकों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना ने सैनिकों के रहने के आवास, सुरक्षा चौंकियों और गेस्ट हाउस को निशाना बनाया गया। हमले में कई सैनिक घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े -अमेरिका ने ईरान पर किया कड़ा आर्थिक प्रहार, तेल निर्यात से जुड़े 50 से अधिक ठिकानों को किया बैन
ट्रंप ने दी बड़े हमले की धमकी
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि वह तेहरान समझौते के लिए राजी नहीं हुआ तो अमेरिका उसके बिजलीघरों और पुलों को निशाना बनाएगा।
वहीं, ईरान ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव के आगे नहीं झुकेगा। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जो उसकी रणनीति है, उस पर वो कायम रहेगा।
Created On :   15 July 2026 6:54 PM IST











