अंतरिक्ष मिशन: भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे, 8 महीने तक चलेगा मिशन, अप्रैल 2027 में पृथ्वी पर लौटने का कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन बुधवार की सुबह आईएसएस पहुंचे , उनके साथ दो रूसी अंतरिक्ष यात्री प्योत्र दुब्रोव और अन्ना किकिना भी हैं। बताया जा रहा है कि वे करीब तीन घंटे से अधिक की यात्रा के बाद सोयुज एमएस-29 स्पेस क्राफ्ट में सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे। नासा के मुताबिक मेनन की यह पहली अंतरिक्ष उड़ान है और रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की दूसरी उड़ान है।
यह भी पढ़े -पलक्कड़ के खाते में एक और उपलब्धि, डॉ. अनिल मेनन आठ महीने के अंतरिक्ष अभियान पर होंगे रवाना
मेनन, डुब्रोव और किकिना का मिशन लगभग आठ महीने तक चलेगा और उनके अप्रैल 2027 में पृथ्वी पर लौटने का कार्यक्रम है। इस समय में मेनन मानव अंतरिक्ष अन्वेषण को आगे बढ़ाने और पृथ्वी पर जीवन को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़े -भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे, 8 महीने के मिशन पर गए हैं आईएसएस
तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाला रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यान मंगलवार को भारतीय समयानुसार रात 8:17 बजे बैकोनूर से रवाना हुआ। ठीक उसी टाइम कक्षीय प्रयोगशाला कॉस्मोड्रोम के ऊपर से गुजर रही थी।
Created On :   15 July 2026 9:46 AM IST










