US Iran War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा हादसा, दो जहाजों के बीच हुई टक्कर से लोगों में अफरा-तफरी, 23 क्रू मेंबर्स की बचाई गई जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 14 जुलाई (फरवरी) को बड़ा हादसा देखने को मिला है। एक बल्क कैरियर की दूसरे जहाज से भीषण टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि जहाजों के अंजर-पंजर उड़ गए और कुछ समय में ही जहाज में पानी भरने लगा। बाद में जैसे ही जानकारी मिली तो ईरान ने तुरंत ही जहाज पर सवार 23 क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू कर लिया है। अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते होर्मुज के साथ-साथ पूरे मिडिल ईस्ट में भी तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है।
23 लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
हादसे की खबर मिलते ही ईरान की बचाव टीम मौके पर पहुंची और राहत अभियान शुरू किया। जहाज पर सवार 23 विदेशी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद सभी को सुरक्षित केश्म द्वीप पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़े -ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत, ट्रंप बोले- हमारी नजर हर गतिविधि पर, जल्द हो सकती है कार्रवाई
हादसे की वजह अभी साफ नहीं
अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों जहाजों की टक्कर कैसे हुई। मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार जहाज को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन समय रहते बचाव अभियान शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया और सभी लोगों की जान बच गई।
यह भी पढ़े -होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल हमले से भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
तनाव के बीच बढ़ी चिंता
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज और पूरे पश्चिम एशिया में पहले से तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसैनिक बेड़े को निशाना बनाया। ईरान का कहना है कि मिसाइल और ड्रोन हमले में ईंधन भंडारण क्षेत्र में आग लगी और कई अहम सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा।
Created On :  
